-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Secret Of Khait Mountain Of Uttarakhand Where Fairy Saves Village
आखिर क्या है उत्तराखंड के इस खैट पर्वत का रहस्य, गांव की रक्षा करती हैं परियां!
- Written By: प्रीति शर्मा
उत्तराखंड की हसीन वादियों में एक ऐसी जगह छिपी हुई है जिसका रहस्य आजतक कोई नहीं सुलझा पाया है। इस जगह का नाम खैट पर्वत है जिसके बारे में कई कहानियां और किवदंतियां प्रचलित है।

उत्तराखंड खैट पर्वत (सौ. सोशल मीडिया)
Khait Parvat: बचपन से ही हम दादी नानी से किस्से और कहानियों में परियों का जिक्र सुनते आए हैं। लेकिन बड़े होने के बाद परियों पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है। जिसकी दुनिया हमारी दुनिया से बिल्कुल अलग और खूबसूरत होती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसी जगह है जिसको परियों का देश भी कहा जाता है। यह जगह उत्तराखंड में मौजूद है जिसको लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं।
उत्तराखंड की हसीन वादियों, पहाड़ और प्राकृतिक नजारों के बारे में हर कोई जानता है। पहाड़ों से जुड़ा कई कहानियां भी आपने पहले सुनी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं यहां पर मौजूद खैट पर्वत काफी अलग है। जिस जगह का रहस्य कोई नहीं सुलझा पाया है।
परियों का देश क्यों कहलाता है खैट पर्वत
उत्तराखंड का खैट पर्वत परियों का देश भी कहलाता है। परियों के नाम से प्रसिद्ध यह पर्वत टिहरी गढ़वाल में स्थित है। यह गढ़वाल में स्थित थात गांव से करीब 5 किमी की दूरी पर स्थित है। स्थानीय भाषा के अनुसार खैट में पर्वत आंछरी निवास करती है। जानकारी के अनुसार गढ़वाली में आंछरी को परियां बोला जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
16 दिन पहले बेटे की मौत, अब मां ने भी छोड़ी दुनिया… जसपाल राणा के 50वें जन्मदिन पर नहीं रही श्यामा देवी
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
अयोध्या के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप, RTI में सामने आईं अनियमितताएं
खैट पर्वत समुद्र तल से करीब 10 हजार से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इस पर्वत के बारे में कहा जाता है कि यहां सनातन काल से परियां का निवास है। वहीं, कई लोगों का मानना है कि यहां आज भी अचानक परियां प्रकट हो जाती हैं।
अनोखा है अनसुझा रहस्य
यह भी कहा जाता है कि इस पर्वत पर साल के हर दिन फल और फूल खिलते हैं लेकिन यहां मौजूद फल और फूलों को दूसरी जगह पर ले जाने की कोशिश की जाए तो यह तुरंत खराब हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस पर्वत पर परियों की वजह से आसपास का इलाका सुरक्षित रहता है। खैट पर्वत के पास मौजूद खैटखाल मंदिर जिसके बारे में भी कहानियां प्रचलित है। कहा जाता है कि यहां पर रात के समय परियां आती है और सुबह पर्वत की तरफ चली जाती हैं।
यह भी पढ़ें:- भारत के सबसे छोटे हिल स्टेशन की करें सैर, इसकी खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग
खैट पर्वत की खूबसूरती है अनोखी
उत्तराखंड के खैट पर्वत की खूबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर चारों तरफ हरियाली, अलग-अलग फूल-फल इस जगह को सुंदर बनाने में मदद करते हैं। परियां के देश के नाम से प्रसिद्ध यह जगह सचमुच परियों के देश जैसी ही दिखाई देती है। यहां की खूबसूरती शब्दों में बयान कर पाना मुश्किल है।
Secret of khait mountain of uttarakhand where fairy saves village
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














