Weather Update: मुंबई के बाद भोपाल और पटना में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है और कई राज्यों में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मानसून भोपाल, पटना और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच स
- Written By: अनिल सिंह
हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी, जानें दिल्ली, यूपी, राजस्थान और गुजरात में कैसा रहेगा मौसम का हाल
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय है। मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद बुधवार को हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। बिहार, झारखंड और राजस्थान में मानसून पहुंच चुका है, जबकि उत्तर प्रदेश में भी जल्द ही मानसून की एंट्री होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मानसून भोपाल, पटना और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। उधर, गुजरात में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून के जल्द ही पहुंचने की जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें- बिहार के बाद यूपी पहुंचा मानसून, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में झुलस रहा मध्य प्रदेश, 28 जिलों में लू का अलर्ट, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री के पार
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 24 जून तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। 19 जून के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राजस्थान में समय से पहले मानसून की दस्तक
राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले दो दिनों में मानसून के राज्य के शेष क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 18 जून को सामान्य समय से सात दिन पहले राज्य में पहुंच गया। इस दिन शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। गुजरात के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब राजस्थान के मध्य और उत्तरी हिस्सों में सक्रिय है, जबकि बांग्लादेश पर बना एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है।
हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार तक जनजातीय जिलों—किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के अधिकांश 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा, शुक्रवार को सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। तीव्र होकर सुस्पष्ट कम दाब बन गया है। साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है। इसके आगामी दो-तीन दिन में धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह
पश्चिम बंगाल में मानसून दस्तक दे चुका है। राज्य के कई इलाकों में आने वाले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और गंगा के आस-पास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि वे बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों के साथ-साथ उत्तरी बंगाल की खाड़ी में अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाएं, क्योंकि समुद्र में स्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं।
