Weather Update: दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश से गर्मी से राहत, IMD का येलो अलर्ट
Weather Update: भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। शनिवार दिल्ली-एनसीआर, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश हुई, तो वहीं उत्तराखंड में रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मौसम अपडेट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। शनिवार को राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी और मौसम को सुहावना बना दिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को भी दिल्लीवासियों को आंधी और बारिश का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी, क्योंकि दो दिन बाद पारा फिर चढ़ सकता है और लू के थपेड़े महसूस होंगे।
दरअसल, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 40 डिग्री के पार जा सकता है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में भीषण गर्मी की संभावना
दूसरी तरफ, मई के महीने शुरू होते ही उत्तर प्रदेश और बिहार में भीषण गर्मी अपना असर दिखा रही है। हालांकि, बीते शनिवार को बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली। गया, नवादा, जमुई, औरंगाबाद, रोहतास और अरवल जैसे जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश हुई और हवा की गति 40-50 किमी/घंटा रही।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Alert: हिमाचल से लेकर बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 72 घंटे का मौसम का मिजाज
नागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
Typhoon Dolphin आने से पहले चीन में हड़कंप! बंद हुए बंदरगाह, थमीं समुद्री सेवाएं
Monsoon Update: बारिश के साथ आंधी-तूफान का डबल अटैक! IMD ने इन राज्यों को किया अलर्ट, 60 KM तक चलेंगी हवाएं
वहीं बिहार के कटिहार में बारिश नहीं होने से मखाना की खेती सुख रही है और मखाना किसानों की उम्मीद पर पानी फिर गया है। पिछले साल मखाना के मूल एवं सरकार के द्वारा पटवन के लिए कृषि फीडर की व्यवस्था किए जाने की वजह से किसानों ने मखाना की खेती बड़े पैमाने पर की थी।
इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान में आने वाले दिनों में 4-6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
ये भी पढ़ें- 16 साल बाद समय से पहले मानसून देगा दस्तक, इस तारीख को केरल में होगी एंट्री
उत्तराखंड में आंधी और बारिश
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट ली है। शनिवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें आकाशीय बिजली, भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
IMD के अनुसार, 14 मई तक यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद इन इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के आसार हैं।
