-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Monsoon 2025 Monsoon Will Enter The Country Before Time After 16 Days It Will Enter Kerala On This Date
Monsoon 2025: 16 साल बाद समय से पहले मानसून देगा दस्तक, इस तारीख को केरल में होगी एंट्री
- Written By: अक्षय साहू
आईएमडी ने उम्मीद जताई है कि इस साल मानसून देश में समय से पहले दस्तक से सकता है। केरल में इस साल मानसून 1 जून की जगह 27 मई को एंट्री करेगा। इससे भारत में 4 महीने अच्छी बारिश हो सकती है।

समय से पहले मानसून देगा दस्तक (प्रतिकात्मक तस्वीर- फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत में इस साल मानसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। रविवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बात की जानकारी दी कि इस बार मानसून 27 मई से शुरू हो सकता है, जो आमतौर पर एक जून से आरंभ होता था। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है, जो आमतौर पर मानसून केरल में एक जून को दस्तक देता है।
आईएमडी के आंकड़े के मुताबिक, अगर मानसून केरल में उम्मीद के अनुरूप पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का समय से पहले आगमन होगा। तब मानसून ने 23 मई को दस्तक दी थी। भारत में मुख्य रूप से मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा तब की जाती है जब यह केरल पहुंचता है, आमतौर पर एक जून के आसपास होता है। लेकिन इस बार इसके 5 दिन पहले पहुंचने की उम्मीद है।
अच्छी बारिश होने की उम्मीद
भारत के दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून को केरल पहुंचकर जुलाई के पहले हफ्ते तक पूरे भारत को कवर कर लेता है। इसके बाद सितंबर से मानसून भारत के उत्तर पश्चिमी इलाकों से विदाई लेना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से विदा हो जाता है। भारत में इस साल चार महीने के मानसून के मौसम में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में भारी बारिश ने बिगाड़ी सड़क-पुलों की हालत, 35 सड़कें टूटीं, 50 किमी डामर उखड़ा
Weather Alert: हिमाचल से लेकर बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 72 घंटे का मौसम का मिजाज
नागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
Typhoon Dolphin आने से पहले चीन में हड़कंप! बंद हुए बंदरगाह, थमीं समुद्री सेवाएं
मानसून पिछले साल 30 मई को दक्षिणी राज्य में आया था, 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को, 2020 में 1 जून को, 2019 में 8 जून को और 2018 में 29 मई को केरल आया था। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि मानसून के आगमन की तिथि और पूरे देश में इस मौसम में होने वाली कुल वर्षा के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।
Nasik News : बेमौसम बारिश से 14 हजार किसान झेल रहे परेशानी की मार
केरल में मानसून के जल्दी या देर से पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि यह देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह पहुंचेगा। यह बड़े पैमाने पर परिवर्तनशीलता और वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय स्थितियों पर निर्भर होता है। आईएमडी ने अप्रैल में 2025 के मानसून में सामान्य से अधिक कुल वर्षा का पूर्वानुमान जताया था और अल नीनो परिस्थितियों की संभावना को खारिज कर दिया था, जो भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा से जुड़ी है।
Monsoon 2025 monsoon will enter the country before time after 16 days it will enter kerala on this date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर
Aug 10, 2026 | 09:56 AMउल्टी दिशा में गाड़ी चलाई तो सीधे दर्ज होगी FIR! सीपी आशुतोष डुंबरे के आदेश पर सड़क पर उतरी ठाणे ट्रैफिक पुलिस
Aug 10, 2026 | 09:44 AMLemon Water for Kidneys: किडनी स्टोन से बचाव में कितना कारगर है नींबू पानी? जानें फायदे और सावधानियां
Aug 10, 2026 | 09:38 AM15 अगस्त पर रिलीज होते ही छाईं ये फिल्में, ‘स्त्री 2’ समेत इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई
Aug 10, 2026 | 09:33 AMरीवा से भोपाल और कोलकाता की हवाई सेवा शुरू, विंध्य को मिली नई उड़ान, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Aug 10, 2026 | 09:30 AMएक तीर एक कमान विश्व के आदिवासी एक समान; जय सेवा, जय बिरसा मुंडा के उद्घोष से गूंजा गोंदिया शहर
Aug 10, 2026 | 09:19 AMExplainer: झारखंड में महासंग्राम की तैयारी में छात्र! अब तक क्यों प्रोटेस्ट खत्म नहीं करा पाई सरकार?
Aug 10, 2026 | 09:14 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














