Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Mausam: देश के इन राज्यों में मानसून की एंट्री, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather Update: भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और गोवा में मानसून ने दस्तक दे दी है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 07, 2026 | 07:09 AM

कैसा रहेगा आज का मौसम , फोटो- नवभारत

Follow Us
Follow Us:

Today Weather Update 7 June: देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत और चेतावनी भरा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तेजी से आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र और गोवा में प्रवेश कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अगले 12 घंटों के भीतर उत्तर प्रदेश, बिहार और केरल समेत देश के 17 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया गया है।

इन राज्यों में मानसून की एंट्री

मौसम विभाग (IMD) ने बताय है कि मानसून ने न केवल महाराष्ट्र और गोवा को कवर किया है, बल्कि यह कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के भी कई हिस्सों में फैल चुका है। अगले 2 से 5 दिनों के भीतर इसके छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

झुलसते नागपुर में गर्मी से राहत के संकेत, विदर्भ में 15 जून तक मानसून की दस्तक; 8 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ हीटवेव की भी चेतावनी जारी

नागपुर में गर्मी का कहर बरकरार, 41.6 डिग्री पहुंचा पारा; 8 जून को बारिश के आसार

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश, ‘तूफानी’ रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर के राज्यों में ‘भारी से बहुत भारी’ बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

यूपी, बिहार और दिल्ली में मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में 7 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी यूपी के इलाकों में 9 से 11 जून के बीच लू चलने की चेतावनी भी दी गई है।

वहीं,  बिहार में मौसम विभाग ने पटना, गया, औरंगाबाद और नवादा समेत कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। यहां 9-10 जून को भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, दिल्लीवासियों के लिए यह राहत अस्थायी है, क्योंकि 8 और 9 जून को तापमान फिर से बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम की मार

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। हिमाचल के शिमला, कुल्लू और मंडी जैसे जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में 11-12 जून के बीच तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश, ‘तूफानी’ रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD का अलर्ट

IMD ने दी लोगों को सलाह

IMD ने खराब मौसम और आकाशीय बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। जहां एक ओर मानसून आगे बढ़ रहा है, वहीं राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में 8 से 12 जून के बीच भीषण लू चलने का भी पूर्वानुमान है। ऐसे में बदलता मौसम कहीं राहत तो कहीं आफत बनकर सामने आ रहा है।

Weather update 7 june monsoon entry maharashtra 17 states rain alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2026 | 07:09 AM

Topics:  

  • India Weather Forecast
  • mausam ki khabar
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.