- Hindi News »
- India »
- Weather Update 19 February 2026 Rain Alert 5 States Delhi Up Mp Hailstorm Forecast Details
Weather Today: 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, एमपी में ओले और दिल्ली में बढ़ेगा पारा; जानें मौसम का हाल
Weather Update: देश के 5 राज्यों में आज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी है, जबकि दिल्ली-यूपी में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के संकेत हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Weather Forecast 19 February 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 19 फरवरी के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर से दक्षिण तक मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आया है। जहां पांच राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, वहीं मैदानी इलाकों में पारा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
पांच राज्यों में बारिश और बिजली का अलर्ट भीषण ठंड के बाद सर्दी से राहत मिलने का दौर शुरू ही हुआ था कि कुछ राज्यों में बारिश ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 फरवरी को देश के 5 प्रमुख राज्यों- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के चलते इन क्षेत्रों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही इन राज्यों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिससे ठंड का असर फिर से बढ़ सकता है।
दिल्ली-NCR: सुबह की ठंड के बाद खिलेगी धूप
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में आज मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलेगी और पारा बढ़ना शुरू होगा। 21 फरवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और 22-23 फरवरी तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आज सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही अच्छी धूप निकलने का अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: 20-22 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता
देशभर में गर्मी का टॉर्चर और आंधी-बारिश का अलर्ट, 13 राज्यों में बदलेगा मौसम; यूपी-राजस्थान में लू का कहर
Chhatrapati Sambhajinagar Weather Update: 41.6 डिग्री का टॉर्चर हुआ कम, बादलों की आर्मी ने घेरा आसमान
महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: 20-22 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
उत्तर प्रदेश और राजस्थान: धुंध और छिटपुट बारिश की आशंका
उत्तर प्रदेश के नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज जैसे शहरों में सुबह के समय हल्की धुंध और नमी देखी गई, जिससे दृश्यता 2 से 3 किलोमीटर तक सीमित रही। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहने और अच्छी धूप निकलने की उम्मीद है। नोएडा में 20 फरवरी को फिर से हल्की बारिश की संभावना बन सकती है। दूसरी ओर, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बीते 24 घंटे में जयपुर के नरैना में सर्वाधिक 27.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश में ओले और तूफान की चेतावनी
मध्य प्रदेश में आज मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ रहने वाला है। राज्य के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और टीकमगढ़ जैसे जिलों में बिजली और तूफान के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है। इंदौर, धार, उज्जैन और रतलाम सहित कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 22 फरवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में AAP नेताओं का जानी दुश्मन कौन? 12 दिन में तीन नेताओं की हत्या से दहला सूबा, जानिए क्या है पूरी कहानी
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत में तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब और अधिक तीव्र हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। वर्तमान में यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रही है। 21 फरवरी को तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है, जिससे तटीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
Weather update 19 february 2026 rain alert 5 states delhi up mp hailstorm forecast details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PMसावधान! चुनाव में ‘फेक न्यूज’ और ‘Deepfake’ फैलाया तो खैर नहीं; चुनाव आयोग करेगा कार्रवाई
Apr 19, 2026 | 10:00 PMOCI कार्ड से लेकर छात्रवृत्ति तक… उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की यात्रा से श्रीलंका में निवेश की नई राहें खुली
Apr 19, 2026 | 09:54 PMयूपी की कन्या सुमंगला योजना: 27 लाख बेटियों को मिला लाभ, जन्म से ग्रेजुएशन तक मदद
Apr 19, 2026 | 09:53 PMओरछा के ‘राजा राम’ के दर्शन के लिए चला ‘पुष्पक विमान’, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी
Apr 19, 2026 | 09:48 PMगोंदिया: सड़क पर ‘जंगल के राजा’ की नाकाबंदी; हाथी ने वन अधिकारियों का काफिला रोका, रोमांचक वीडियो हुआ वायरल
Apr 19, 2026 | 09:37 PMबिजली समस्या हल करें; सिरोंचा में बिजली संकट से आक्रोश, ग्रामीणों ने महावितरण को दी आंदोलन की चेतावनी
Apr 19, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM














