मौसम का हाल (सौ. मीडिया)
देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहां भारी बारिश देखने को मिल रही है, तो वहीं कुछ राज्यों में धूप खिली हुई है। हर साल दशहरा के बाद हल्की हल्की ठंड पड़ना शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार लोग अभी भी गर्मी से परेशान हैं। वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश का आतंक जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 दिनों के बीच दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इसके बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
Rainfall Warning : 11th October 2024
वर्षा की चेतावनी : 11th अक्टूबर 2024#rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #assam #meghalaya #kerala #Tamilnadu #arunachalpradesh #karnataka #AndhraPradesh #lakshadweep #goa #Maharashtra #Gujarat @moesgoi @ndmaindia… pic.twitter.com/wkfiexT6b6 — India Meteorological Department (@Indiametdept) October 10, 2024
मुंबई में बीते गुरुवार को भारी बारिश हुई जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया। जिसकी वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत ठाणे और पालघर के इलाकों में देखी गई। अचानक बारिश की वजह से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। हालांकि मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया है। शाम को हुई बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर लंबा जाम देखने को भी मिला। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना जताई जा रही है जिसके चलते नासिक और रायगढ़ जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Rainfall Warning : 12th October to 16th October 2024
वर्षा की चेतावनी : 12th अक्टूबर से 16th अक्टूबर 2024#rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #assam #meghalaya #nagaland #manipur #mizoram #Tripura #kerala #Tamilnadu #arunachalpradesh #Kerala #WestBengal… pic.twitter.com/4OZrKE2gvP — India Meteorological Department (@Indiametdept) October 10, 2024
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 11 अक्टबूर 2024 को गोवा और कोंकण भारी बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 12 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बारिश की संभावना बताई जा रही है। इन राज्यों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: दक्षिण में मौजूद इन शक्तिपीठ के एक बार जरूर करें दर्शन, बनी रहेगी देवी मां की कृपा
दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद बारिश का दौर थम गया है। वहीं, तेज धूप लोगों को अब भी परेशान किए है। हालांकि सुबह और शाम को हल्की ठंड देखी जा सकती है। आने वाले दिनों में भी मौसम के साफ रहना का अनुमान है। हालांकि 14 अक्तूबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि दिल्ली में 11 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री से 35 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच बताया जा रहा है। दिल्ली में 15 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।