Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावधान! कई राज्यों में मौसम का ‘डबल अटैक’, तेज रफ्तार हवाएं बनेंगी आफत, जानें आपके शहर का हाल

Today Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण देश के तकरीबन डेढ़ दर्जन राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Mar 26, 2026 | 07:41 AM

फोटो सोर्स - मौसम विभाग

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Update: मार्च का महीना खत्म होने को है, लेकिन मौसम के मिजाज में नरमी के बजाय तल्खी और उथल-पुथल बढ़ती जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताजा चेतावनी के अनुसार, देश का एक बड़ा हिस्सा अगले कुछ दिनों तक कुदरत के दोहरे हमले का सामना करेगा।

दो शक्तिशाली ‘पश्चिमी विक्षोभों’ के एक साथ सक्रिय होने की वजह से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर तक के कई राज्यों में मौसम का रंग बदलने वाला है। जहां पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में झमाझम बारिश होगी, वहीं कई राज्यों में ओलावृष्टि और विनाशकारी आंधी चलने का भी अंदेशा जताया गया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 27 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 31 मार्च तक छिटपुट से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिसके बाद फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

खाड़ी देशों की ओर बढ़ रहा ‘महातूफान’, ईरान से लेकर UAE तक मचेगी तबाही, हाई अलर्ट पर मिडिल ईस्ट

22 राज्यों पर कुदरत का ‘डबल अटैक’, क्या और बढ़ने वाला है बारिश और आंधी का तांडव? जानें IMD लेटेस्ट अपडेट

एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी कड़ाके की ठंड?

चंद्रपुर में बरसेगी ‘आग’! महाराष्ट्र के सबसे गर्म जिले पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 2 डिग्री बढ़ेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में चलेंगी हवाएं

राजधानी दिल्ली और NCR में गर्मी के बढ़ते ग्राफ पर लगाम लग सकती है। 26 मार्च की दोपहर या शाम से दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जिसके 30 मार्च तक जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि 29 और 30 मार्च को दिल्ली में आंधी की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

यूपी और बिहार में ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तर प्रदेश और बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में 27 मार्च को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 29 से 31 मार्च के बीच भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।

वहीं, बिहार में 27 मार्च को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी तैयार फसलों की तुरंत कटाई कर लें और ओलावृष्टि से बचाव के लिए ‘हेल नेट’ का उपयोग करें ताकि नुकसान को कम किया जा सके।

भारी बारिश और भीषण आंधी की संभावना

पूर्वोत्तर राज्यों- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में 25 से 29 मार्च के बीच व्यापक बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर भी भारी वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अब सस्ती पड़ेगी इलेक्ट्रिक गाड़ी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 4 लाख तक डिस्काउंट

मध्य भारत के छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में हल्की बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं। दक्षिण भारत में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में अगले पांच दिनों तक तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि तटीय महाराष्ट्र और केरल में मौसम काफी उमस भरा रहने की उम्मीद है।

Weather forecast 22 states alert march 2026 imd update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2026 | 07:27 AM

Topics:  

  • IMD
  • Today Weather Updates
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.