आज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?
Today Weather Update: मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत के 7 राज्यों में बारिश और 34 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। जानें IMD अपडेट-
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
IMD Rain Alert North India: देश में सर्दी से मिल रही राहत के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर डराने वाला अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, बिजली गिरने और घने कोहरे के कारण ठिठुरन दोबारा बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है।
उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से ठंड में कमी महसूस की जा रही थी, लेकिन आईएमडी के नए बुलेटिन ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 16 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक उत्तर भारत के 7 राज्यों- उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश मुश्किलें पैदा कर सकती है। इस दौरान न केवल झमाझम बारिश होने के आसार हैं, बल्कि तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
राज्यवार बारिश का शेड्यूल क्या है?
मौसम विभाग ने क्षेत्रवार बारिश का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16 और 17 फरवरी को बारिश की संभावना है। वहीं, पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को ‘झमाझम’ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में भी 17-18 फरवरी को तेज बारिश की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
India Weather Update: आसमान से बरसेगी आग या झमाझम बारिश देगी राहत! जानिए आज आपके शहर के मौसम का हाल
अकोला बना देश का सबसे गर्म शहर! 44 डिग्री पारे के साथ विदर्भ में लू का तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
वर्धा में तपता आसमान: पारा 43 पार, लू का खतरा बढ़ा-प्रशासन ने जारी की चेतावनी
सूरज के कड़े तेवर या मिलेगी बारिश से राहत, जानिए आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर 17-18 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मध्य प्रदेश में इसका असर थोड़ा देरी से, यानी 18-19 फरवरी को दिखने की संभावना है। बारिश के बाद इन जिलों में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।
उत्तर भारत के 34 जिलों में विजिबिलिटी होगी कम
बारिश के साथ-साथ घना कोहरा भी जनजीवन को प्रभावित करने वाला है। मौसम विभाग ने देश के 34 जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।, उत्तर प्रदेश के आगरा, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और झांसी जैसे प्रमुख शहरों में सुबह के समय दृश्यता काफी कम रह सकती है। हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और हिसार के साथ-साथ पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में भी घने कोहरे का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और शिमला जैसे इलाकों में भी कोहरा परेशानी का सबब बनेगा।
दिल्ली-एनसीआर का हाल: प्रदूषण से मिलेगी राहत
देश की राजधानी दिल्ली में आज (16 फरवरी) मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा। दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर यह है कि हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है, जिससे प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 13°C रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: नागपुर में खूनी रंजिश: भाजपा पार्षद के पति नितिन सिमले पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल, मचा हड़कंप
दक्षिण भारत और उत्तर प्रदेश के विशेष जिलों पर अपडेट
दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 से 18 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 19 और 20 फरवरी को छिटपुट बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और मुरादाबाद जैसे जिलों में 17-18 फरवरी को आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।
