Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुद्धदेव भट्टाचार्य की आज अंतिम यात्रा, नहीं होगा बंगाल के पूर्व CM का अंतिम संस्कार

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बुद्धदेव भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर आज माकपा के राज्य मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां नेताओं सहित आम लोग भी आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनके शव को रिसर्च के लिए NRS मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया जाएगा।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Aug 09, 2024 | 12:03 PM

Pic: Social Image

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बुद्धदेव भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर आज यानी शुक्रवार को अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित माकपा के राज्य मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां नेताओं सहित आम लोग भी आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनके शव को चिकित्सा अनुसंधान के लिए NRS मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया जाएगा। जहां पढ़ने वाले छात्रों के अध्ययन के लिए सौंप दिया जाएगा।

जानकारी दें कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (MCP) के कद्दावर नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का बीते गुरुवार को कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। वह लंबे समय से श्वांस तथा वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य के परिवार में पत्नी मीरा और बेटी सुचेतना हैं। माकपा नेता भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे। साल 2015 में CPI (M) के पोलित ब्यूरो के साथ-साथ अपनी पार्टी की केंद्रीय समिति से भी उन्होने इस्तीफा दे दिया था। बीते जुलाई में उनको सांस लेने में दिक्कत के चलते उनकी शारीरिक परेशानी अचानक बढ़ गयी थी। तब उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था।

बुद्धदेव भट्टाचार्य दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके में दो कमरे के एक छोटे से सरकारी अपार्टमेंट में ही रहते थे। वह क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी नामक बिमारी से पीड़ित थे और बीते कुछ वर्षों में बहुत कम ही वह घर से निकले थे। उन्हें आखिरी बार साल 2019 में बाहर देखा गया था

यहां पढ़ें – 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, वॉन्टेड ISIS आतंकी रिजवान अरेस्ट

आज श्रद्धांजलि अर्पण के बाद MCP मुख्यालय से उनका शव अस्पताल ले जाया जाएगा क्योंकि बुद्धदेव ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि मृत्यु के बाद उनका शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए समर्पित कर दिया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर यहां एक शवगृह में रात भर रखा गया और आज सुबह 11 बजे उसे राज्य विधानसभा ले जाया गया।

यहां पढ़ें – मनीष सिसोदिया को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका को दी मंजूरी

यहां उनके पार्थिव शरीर को आधे घंटे तक रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर यहां माकपा के राज्य मुख्यालय मुजफ्फर अहमद भवन लाया जाएगा और अपराह्न 3.15 बजे तक रखा जाएगा। यहां नेता, समर्थक और आम लोग दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अपनी सादगी और कार्यशैली के लिए विभिन्न दलों और राजनीतिक विचारधाराओं के लोगों के बीच खास स्थान रखने वाले भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर माकपा के राज्य मुख्यालय से डीवाईएफआई के राज्य मुख्यालय ले जाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य DYFI के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

W bengalformer cm budhadev bhattacharyas last journey today body will be donated to hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2024 | 11:08 AM

Topics:  

  • Mamata Banerjee
  • West Bengal

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि 2026 में बंगाल में बदलाव हो’, कोलकाता में क्या बोले अमित शाह?

2

बंगाल में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन! कालीघाट में पूजा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पंडाल का करेंगे उद्घाटन

3

हमारा पेट काटकर अपना प्रचार कर रहे; 20,000 करोड़ का नुकसान, GST 2.0 पर ममता बनर्जी का हमला

4

बंगाल को ‘भगवा’ करने में BJP के साथ जुटा RSS, बैठक में चुनाव को लेकर हुआ मंथन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.