

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को 15 अगस्त से पहले बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में ISIS मॉड्यूल के आतंकी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। NIA ने इस आतंकी पर 3 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। फिलहाल आतंकी से स्पेशल सेल जरुरी पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में मालुम पड़ा कि आतंकी रिजवान और पुणे मॉड्यूल के आतंकियों ने दिल्ली में भी कई जगह IED बनाकर उसकी टेस्टिंग की थी।
जानकारी दें कि पकड़ाया आतंकी रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। इसी रिजवान के ऊपर NIA ने 3 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि रिजवान और उसके साथियों ने दिल्ली के कई VIP इलाके की रेकी की हुई थी। वहीं यह लोग 15 अगस्त को कुछ बड़ा करने के फिराक में थे। रिजवान के पास से हथियार और गोला-बारूद भी मिले हैं।
आतंकी रिजवान को जांच एजेंसी NIA ने मोस्ट वांटेड घोषित हुआ था। बताया गया कि रिजवान पुणे ISIS मॉड्यूल का सबसे कुख्यात आतंकी था। हालांकि पुणे पुलिस और NIA पुणे मॉड्यूल के कई आतंकियों को अरेस्ट कर चुकी है। लेकिन रिजवान लंबे समय से पुलिस और NIA की गिरफ्त से फरार चल रहा था। इन आतंकियों ने दिल्ली और मुंबई के कई VVIP इलाकों की रेकी भी की थी।