Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Watch: नई सरकार बनते ही फिर जल उठा मणिपुर, सड़कों पर आगजनी-पथराव और बवाल, सामने आए खौफनाक VIDEO

Manipur News: मणिपुर में नई सरकार के साथ नई हिंसा शुरू हो गई है। चुराचांदपुर जिले में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब सरकार गठन के विरोध में तुइबोंग इलाके में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गया।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 05, 2026 | 10:18 PM

पथराव करते हुए लोग (सोर्स- वीडियो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Manipur Violence: मणिपुर में नई सरकार का गठन होते ही हिंसा बढ़ गई है। गुरुवार को चुराचांदपुर जिले में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब सरकार गठन के विरोध में तुइबोंग इलाके में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गया। पूरे दिन जिले में माहौल तनावग्रस्त बना रहा। लेकिन शाम होते-होते प्रदर्शन आगजनी हिंसा और झड़पों में तब्दील हो गया।

चुराचांदपुर में विरोध प्रदर्शन सुबह से ही जारी थे, लेकिन शाम को हालात और ज्यादा बिगड़ गए। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। प्रशासन को बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विधायकों ने समुदाय की भावना की अनदेखी करते हुए यह कदम उठाया है, जबकि क्षेत्र में अलग प्रशासनिक व्यवस्था की मांग लंबे समय से उठती रही है।

सामने आए ताजा हिंसा के वीडियो

प्रदर्शनकारियों का आक्रोश उस समय और भड़क उठा जब कुकी विधायकों की तरफ से नई सरकार को समर्थन दिए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद सड़कों पर आगजनी और हिंसा फैल गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। जिसके वीडियोज भी सामने आए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मणिपुर में फिर बवाल शुरू… कुकी संगठनों ने नई सरकार को लेकर अपने विधायकों को दे डाली चेतावनी, वजह क्या?

युमनाम खेमचंद बने मणिपुर के मुख्यमंत्री…राज्यपाल अजय भल्ला ने दिलाई शपथ, राज्य को मिली पहली महिला डिप्टी CM

मोदी को मणिपुर जाने में…वास्को डी गामा तो 11 महीनों में ही पहुंच गया था भारत, खड़गे ने पीएम पर साधा निशाना

मैतेई समुदाय से ताल्लुक और बीरेन सिंह के विरोधी: आखिर कौन हैं युमनाम खेमचंद, BJP ने क्यों सौंपी मणिपुर की कमान

मणिपुर में सरकार पुनर्गठन के ठीक एकदिन बाद आज फिर उपद्रव शुरू हो गया है… मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण झड़पें हुईं… pic.twitter.com/5tANKoXL5Z — आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) February 5, 2026

क्या कुछ है प्रदर्शनकारियों की मांग?

प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक अलग प्रशासन की उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वे इस सरकार को स्वीकार नहीं करेंगे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब डिप्टी चीफ मिनिस्टर नेमचा किपगेन, विधायक एलएम खौटे और न्गुरसांगलुर सनाते समेत कुकी विधायकों की मौजूदगी में सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी हुई। प्रदर्शनकारियों ने इस घटनाक्रम को समुदाय की उम्मीदों के साथ धोखा बताया।

झड़पों में कई प्रदर्शनकारी हुए घायल

आंदोलन ने तब गंभीर मोड़ ले लिया जब कथित तौर पर दो प्रदर्शनकारियों ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समय रहते दखल दिया और स्थिति को काबू में कर लिया। शाम करीब 6 बजे स्थिति फिर से बिगड़ गई और रुक-रुक कर झड़पें हुईं। इन झड़पों में कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर बवाल शुरू… कुकी संगठनों ने नई सरकार को लेकर अपने विधायकों को दे डाली चेतावनी, वजह क्या?

इससे पहले कुछ कुकी समुदाय के संगठनों और समूहों ने कुकी विधायकों को मणिपुर में सरकार बनाने में समर्थन न देने की चेतावनी दी थी। प्रशासन ने कहा कि स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Violence returns to manipur streets burn as demonstrations turn violent watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 10:18 PM

Topics:  

  • Manipur News
  • Manipur Violence
  • Manipur Violence Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.