-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Vinesh Demanded Action In The Sexual Harassment Case Of Female Police
7 महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण मामले में विनेश फोगाट की एंट्री, वायरल लेटर पर आरोपी एसपी का भी आया बयान
- Written By: Saurabh Pal
हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम लिखी एक चिट्ठी वायरल हो रही है। जिसपर 7 महिलाओं पुलिस कर्मियों की साइन है। चिट्ठी में एक आईपीएस अफसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। अब इस मसले पर रेसलर विनेश फोगाट की प्रतिक्रिया आई है।

विनेश फोगाट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़ः हरियाणा में कानून व्यवस्था की पोल खोल देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम लिखी एक चिट्ठी वायरल हो रही है। जिसपर 7 महिलाओं पुलिस कर्मियों की साइन है। चिट्ठी में एक आईपीएस अफसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। चिट्ठी के अनुसार एक महिला पुलिस अधिकारी की मदद से आरोपित आईपीएस पीड़िताओं पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर ACR रिपोर्ट खराब करने की चेतावनी दी थी।
मामले में मुख्यमंत्री ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को जांच के आदेश दिए। अब ये जांच फतेहाबाद एसपी आस्था मोदी कर रही हैं। जिसमें उन्होंने 19 पुलिस कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं, अभी शिकायत की बात सामने नहीं आई है। जांच को लेकर आस्था मोदी ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी मामले की जांच चल रही है।
यह भी पढे़ं – Gujarat Hotels Bomb Threats: फ्लाइट्स नहीं अब गुजरात के दस नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में मिल गई एंट्री; WFI को लगा बड़ा झटका
दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
विधायक विनेश फोगाट बोलीं रक्षक ही भक्षक हो गए
वहीं अब इस मामले में रेसलर व जुलाना विधायक विनेश फोगाट की एंट्री हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल चिट्ठी शेयर करते हुए लिखा कि “जैसे पहलवान बेटियों के रक्षक ही उनके भक्षक हो गये थे, वही इस बार हरियाणा की बेटियों के साथ हरियाणा पुलिस में हो रहा है। मुझे कम ही उम्मीद है कि हरियाणा या केंद्र सरकार इन हरियाणा पुलिस की महिलाओं के साथ न्याय करेंगी। इनकी आवाज़ को या तो दबा चुके होंगे अब तक, या दबाया जा रहा होगा रोज़। सारा पुलिस, राजनीतिक, दलाल तंत्र आपके परिवार और आपको तोड़ देता है और मज़बूर करता है अन्याय के साथ समझौता करने को। लेकिन जिस तरह समाज के हर वर्ग ने हमारा साथ दिया था, हम और सारा समाज भी इनके साथ हैं। दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए।”
रेनू भाटिया बोलीं बख्शा नहीं जाएगा
हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने DGP को अभी तक की गई जांच की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर देने का आदेश दिया है। इसके साथ आरोपित एसपी को भाटिया ने 30 अक्टूबर को महिला आयोग के सामने पेश होने को कहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी चाहे जितने बड़े पद पर हो बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: सीता सोरेन पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस नेता इरफान को पड़ी भारी, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला
आईपीएस अधिकारी बोले- मैंने खुद जांच के लिए लिखा
वहीं, आरोपित आईपीएस अधिकारी ने कहा कि चिट्ठी में जिनके नाम हैं, वह सभी कह रहे हैं कि यह हमारी ओर से नहीं लिखा गया है। इसके लिए मैंने फिर भी इन्क्वायरी के लिए रिक्वेस्ट की है। उन्होंने बताया कि जो महिला एसीआर खराब करने की बात कह रही है, उसने भी चिट्ठी से किनारा कर लिया है।
Vinesh demanded action in the sexual harassment case of female police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














