-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Vice President Jagdeep Dhankhar Resigned Says Health Issue Reason Behind Decision
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, इस कारण से लिया फैसला
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Vice President Jagdeep Dhankar Resign: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, फोटो: सोशल मीडिया
Vice President Jagdeep Dhankar Resign: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद और सांसदों का सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया है। धनखड़ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत की प्रगति का साक्षी बनना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात रही है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा देने के पीछे स्वास्थ्य कारण बताया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देत हूं। मैं भारत के महामहिम माननीय राष्ट्रपति जी के प्रति उनके अटूट समर्थन और मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे बीच बने सुखद और अद्भुत कार्य संबंधों के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। प्रधान मंत्री जी का सहयोग और समर्थन अमूल्य रहा है और मैंने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत कुछ सीखा है। सभी माननीय संसद सदस्यों से मुझे जो गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह मिला है वह हमेशा मेरी स्मृति में रहेगा।’
pic.twitter.com/n4nsDOxLGb — Vice-President of India (@VPIndia) July 21, 2025
मानसून सत्र के बीच दिया इस्तीफा
आज मानसून सत्र के शुरू होते ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट का सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। बता दें कि मार्च महीने में जगदीश धनखड़ को एम्स में भर्ती कराया गया था। ह्रदय से जुड़ा कुछ इंफेक्शन उनको हुआ था जिसकी वजह से वे भर्ती हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे अस्पताल में मुलाकात भी की थी।
भारत के प्रगति का साक्षी बनना गर्व की बात: धनखड़
धनखड़ नेअपने सोशल मीडिया पर आगे लिखा, ‘इस महत्वपूर्ण कालखंड में भारत की अभूतपूर्व आर्थिक प्रगति और असाधारण विकास का साक्षी बनना और उसमें सहभागी होना मेरे लिए गर्व की बात रही है। हमारे देश के इस परिवर्तन कारी युग में सेवा करना मेरे लिए एक सच्चा सम्मान रहा है। मैं जब इस पद को छोड़ रहा हूं तो मैं भारत के वैश्विक उत्थान और उसकी अद्भुत उपलब्धियों पर गर्व से भर जाता हूं।’
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार में गठबंधन सहयोगियों के बीच सब कुछ ठीक, अनबन पर बोले केशव महतो
धनखड़ ने कहा था अगस्त 2027 में हो जाएंगे सेवानिवृत्त
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने हाल ही में कहा था कि ईश्वर की कृपा रही तो वो 2027 के अगस्त में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। धनखड़ का पांच साल का कार्यकाल चौदहवें उपराष्ट्रपति के रूप में 10 अगस्त, 2027 को समाप्त हो रहा है। धनखड़ उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं।
Vice president jagdeep dhankhar resigned says health issue reason behind decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














