- Hindi News »
- Jharkhand »
- Keshav Mahto There Is No Problem In India Alliance In Jharkhand
झारखंड सरकार में गठबंधन सहयोगियों के बीच सब कुछ ठीक, अनबन पर बोले केशव महतो
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने सरकार के साथ अनबन की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार में सभी मंत्री विधायक उनके साथ हैं। गठबंधन के दलों में कोई समस्या नहीं है।
- Written By: Saurabh Pal

केशव महतो (फोटो-सोशल मीडिया)
रांचीः कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को कहा कि सरकार में गठबंधन सहयोगियों के बीच सब कुछ ठीक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी विधायक और मंत्री एकजुट हैं। कमलेश ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से संगठन और मंत्रियों के बारे में भ्रामक जानकारी प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा अधिकारियों के सामने धरना देने और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे द्वारा रिम्स अस्पताल का निरीक्षण करने के बारे में भ्रामक खबर फैलाई गई थी। भ्रामक जानकारी से राजनीतिक लाभ उठाने के प्रयास किए जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार पूरी तरह एकजुट है।
सोरेन की सरकार में सब एकजुट: महतो
सम्बंधित ख़बरें
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
कमलेश ने कहा, ‘‘गठबंधन सहयोगियों के बीच सब कुछ ठीक है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में विधायक और मंत्री सहित सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दे उठाना सरकार के प्रति गुस्से की अभिव्यक्ति नहीं बल्कि जनता की आवाज है, जिसे कांग्रेस जिम्मेदारी से पूरा करती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार जनता के मुद्दों को सुलझाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश करती है।
ये भी पढ़ें: दो भाई…एक लुगाई! हट्टी क्यों निभाते हैं ये परंपरा, जानिए इसके पीछे की दास्तां
25 जुलाई को ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष महतो ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का ओबीसी प्रकोष्ठ 25 जुलाई को नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ आयोजित करने जा रहा है। कमलेश ने कहा कि झारखंड के सभी जिलों से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के सैकड़ों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इरफान अंसारी के बेटे का वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस नेता व झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अंसारी का बेटा एक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचा था। अस्पताल में अंसारी के बेटे द्वारा डॉक्टरों को निर्देश देने की बात भी सामने आई थी। इतना ही नहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक मरीज से कहता है कि कोई समस्या हो तो बता दो इरफान अंसारी के बड़े बेटे हैं। ऐसी खबरें आईं की वीडियो वायरल होने के बाद सीएम सोरेन ने नाराजगी जाहिर की थी।
Keshav mahto there is no problem in india alliance in jharkhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMशिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PMIND vs PAK: ईशान के आगे नतमस्तक हुआ पाकिस्तान, कोलंबो में भारत ने दी करारी शिकस्त, पाक का घमंड हुआ ध्वस्त
Feb 15, 2026 | 10:17 PMआस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM‘सपने का सच होना…’, भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने पर पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने कही ये बात
Feb 15, 2026 | 10:11 PMराकां (एसपी) ने लगाया विलय पर विराम, जयंत पाटिल बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे सुनेत्रा की मदद
Feb 15, 2026 | 10:03 PMमुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM
T20 वर्ल्ड कप: कोलंबो में अभिषेक शर्मा के पिता ने टीम इंडिया के लिए मांगी दुआएं, बोले- होटल फुल, टिकटें गायब
Feb 15, 2026 | 12:58 PM
T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबला आज, महाशिवरात्रि पर टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में दुआएं, देखें वीडियो
Feb 15, 2026 | 12:50 PM
‘मेक इन इंडिया’ फेल या चुनावी स्टंट? अखिलेश यादव का राफेल, स्मार्ट सिटी और वोटिंग लिस्ट पर बड़ा हमला, Video
Feb 15, 2026 | 12:42 PM










