Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे

Instamart Report on Valentine Day 2026: साल 2026 के वैलेंटाइन वीक के दौरान जो आंकड़े सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले और देश की बढ़ती जागरूकता को दर्शाने वाले हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 17, 2026 | 08:15 AM

सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Consumer Trends on Valentine Day 2026: भारत तेजी से बदल रहा है और यह बदलाव अब लोगों की पसंद और खरीदारी के तरीकों में भी साफ दिखाई दे रहा है। साल 2026 के वैलेंटाइन वीक के दौरान सामने आए आंकड़े देश में बढ़ती जागरूकता और बदलती सोच की झलक देते हैं। जहां कभी इस अवसर पर केवल फूल और चॉकलेट्स की चर्चा होती थी, वहीं इस बार सेक्सुअल वेलनेस और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की बिक्री ने नए रिकॉर्ड बना दिए।

3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स (जैसे Swiggy Instamart) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक 7 से 14 फरवरी के बीच सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की डिमांड में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, 2026 में वैलेंटाइन डे पर 2025 की तुलना में तीन गुना ज्यादा कंडोम और इंटिमेसी प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए गए। विशेषज्ञों का मानना है कि अब लोग इन विषयों को ‘टैबू’ मानकर छिपाने के बजाय अपनी सेहत, सुरक्षा और रिश्तों को लेकर अधिक जागरूक और खुलकर निर्णय ले रहे हैं।

ब्यूटी और पर्सनल केयर पर भी खुलकर खर्च

वेलनेस के साथ-साथ इस वैलेंटाइन डे पर लोगों ने खुद को संवारने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। ब्यूटी और पर्सनल केयर कैटेगरी में कुछ दिलचस्प ऑर्डर सामने आए-

सम्बंधित ख़बरें

क्या आप भी फेंक देते हैं संतरे के छिलके? बाथरूम में बड़े काम आएगी ये बेकार चीज, इस तरह करें इस्तेमाल

प्रोटीन से भरपूर ये खिचड़ी सेहत के लिए है रामबाण! दोपहर के लंच में करें शामिल, जानें रेसिपी

Ramadan 2026: रमजान और इफ्तार पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये शरारा सूट डिजाइन, देखते ही हार बैठेंगे दिल

Diabetes: क्या फल खाने से बिगड़ रहा है शुगर लेवल? जानें कितने GI वाले फल हैं खतरनाक

  • Cuttack: यहां एक ग्राहक ने एक ही ऑर्डर में 15,093 रुपये का मेकअप सामान मंगवाया।
  • Surat: एक यूजर ने बाथ, बॉडी और हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर 10,845 रुपये खर्च किए।

ये आंकड़े बताते हैं कि वैलेंटाइन डे अब सिर्फ गिफ्ट देने का दिन नहीं, बल्कि खुद की देखभाल और सेल्फ-केयर का भी अवसर बनता जा रहा है।

चॉकलेट और टेडी का जादू बरकरार

हालांकि वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री में उछाल देखने को मिला, लेकिन पारंपरिक रोमांटिक गिफ्ट्स का आकर्षण अब भी कायम है। कोलकाता में एक व्यक्ति ने अकेले 25,000 रुपये की चॉकलेट्स ऑर्डर कर सबको चौंका दिया।

यह भी पढ़ें- Diabetes: क्या फल खाने से बिगड़ रहा है शुगर लेवल? जानें कितने GI वाले फल हैं खतरनाक

टेडी डे पर सॉफ्ट टॉय की बिक्री में 568% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं वैलेंटाइन कार्ड भेजने के मामले में Bengaluru ने Delhi, Mumbai और Hyderabad जैसे महानगरों को पीछे छोड़ दिया। कुल मिलाकर, वैलेंटाइन वीक 2026 के ये आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि भारत में रिश्तों को लेकर सोच बदल रही है—जहां परंपरा और आधुनिकता दोनों साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Valentines day 3 times increase in condom demand 2025 record broken this city surpasses delhi mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2026 | 08:15 AM

Topics:  

  • Health News
  • Lifestyle News
  • Valentine's Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.