UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, टॉपर्स कि लिस्ट आई सामने
UPSC Result List: UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) 2025 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
UPSC (Source. Design)
UPSC Civil Services Exam 2025 Result: UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) 2025 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं इस बार अनुज अग्निहोत्री ने एग्जाम में टॉप किया। 6 मार्च 2026 को फाइनल रिजल्ट घोषित करते हुए सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की। वहीं दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रहीं, जबकि तीसरा स्थान अकांश ढुल को मिला। चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला और पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर ने जगह बनाई है। परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
कुल 958 उम्मीदवारों का हुआ चयन
इस साल UPSC ने कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए चयनित किया है। इन अभ्यर्थियों को उनकी रैंक और पसंद के आधार पर Indian Administrative Service (IAS), Indian Foreign Service (IFS), Indian Police Service (IPS) और अन्य ग्रुप ‘A’ व ग्रुप ‘B’ सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा।
UPSC द्वारा लिखित मुख्य परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि इंटरव्यू प्रक्रिया दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच पूरी हुई। इन दोनों चरणों के अंकों को जोड़कर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की गई।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 24 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 23 अप्रैल: एक क्लिक में यहां पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें…
पकड़ा गया दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी, CCTV फुटेज में घर के बाहर आया था नजर
आज की ताजा खबर 22 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की अहम खबरें
UPSC CSE 2025: टॉप 10 उम्मीदवार
- अनुज अग्निहोत्री
- राजेश्वरी सुवे एम
- अकांश ढुल
- राघव झुनझुनवाला
- ईशान भटनागर
- जिनिया अरोड़ा
- ए आर राजा मोहिद्दीन
- पक्षल सेक्रेटरी
- आस्था जैन
- उज्ज्वल प्रियांक
इसके अलावा सूची में यशस्वी राज वर्धन, अक्षित भारद्वाज, अनन्या शर्मा, सुरभि यादव और सिमरनदीप कौर जैसे कई नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।
कैटेगरी के अनुसार चयनित उम्मीदवार
UPSC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल कुल 1087 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन फिलहाल 958 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई है।
कैटेगरी के अनुसार चयन इस प्रकार है:
- जनरल (UR): 317
- EWS: 104
- OBC: 306
- SC: 158
- ST: 73
इस तरह कुल मिलाकर 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए चुना गया है।
ये भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, ब्रेक फेल होते ही पलटी यात्री बस, 5 लोगों की मौत, 20 लोग घायल
तीन चरणों में होती है UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में माना जाता है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है।
- सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) होती है, जो एक स्क्रीनिंग टेस्ट की तरह काम करती है। इसमें सफल उम्मीदवारों को अगला चरण देने का मौका मिलता है।
- दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा (Mains) आयोजित होती है, जिसमें कई विषयों के विस्तृत लिखित पेपर होते हैं।
- इसके बाद तीसरे और अंतिम चरण में साक्षात्कार (Interview/Personality Test) लिया जाता है।
मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और उसी के अनुसार उम्मीदवारों को IAS, IPS, IFS समेत अन्य सेवाओं में नियुक्त किया जाता है।
