-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Uproar Over Bbc Documentary Screening To Be Probed Delhi University Orders
BBC डॉक्युमेंट्री स्कीनिंग को लेकर हुए हंगामे की होगी जांच, DU ने दिए ये आदेश
- Written By: सूर्यकांत तिवारी

BBC को नया समन जारी
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) ने बीबीसी वृत्तचित्र (BBC documentary) की स्क्रीनिंग को लेकर हुए हंगामे की जांच के लिए समिति बनाई है। डीयू ने 2002 के गुजरात दंगे (Gujarat riots) पर आधारित बीबीसी वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग को लेकर कला संकाय के बाहर 27 जनवरी को हुए हंगामे की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। डीयू की प्रॉक्टर रजनी अब्बी (Rajni Abbi) की अगुवाई वाली इस समिति से 30 जनवरी को शाम पांच बजे तक कुलपति योगश सिंह (Vice-Chancellor Yogash Singh) को अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना में कहा कि कुलपति ने परिसर में अनुशासन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह समिति गठित की है। अधिसूचना के अनसार, वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर अजय कुमार सिंह, संयुक्त प्रॉक्टर प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, सामाजिक कार्य विभाग के प्रोफेसर संजय रॉय, हंसराज कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर रामा, किरोड़ीमल कॉलेज के प्राचार्य दिनेश खट्टर और मुख्य सुरक्षा अधिकारी गजे सिंह समिति के अन्य सदस्य हैं।
The VC of Delhi University constitutes a committee to enforce discipline & maintain law & order. The committee may specifically look into the incident of 27th January 2023 incident which occurred outside the Faculty of Arts (protest over screening of banned BBC documentary) pic.twitter.com/dcD5dEAFPi — ANI (@ANI) January 28, 2023
अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘समिति खासकर 27 जनवरी 2023 को विश्वविद्यालय में कला संकाय के बाहर और प्रवेश द्वार के सामने हुई घटना की जांच करेगी।” दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार को जब विद्यार्थियों ने इस विवादास्पद वृत्तचित्र को दिखाने की कोशिश की थी, तब हंगामा हुआ था। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को ऐसा करने से रोका था।
भारतीय राष्ट्र छात्र संघ के 24 विद्यार्थियों को दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय से हिरासत में लिया गया था और उत्तरी परिसर में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। विश्वविद्यालय ने दावा किया था कि ‘बाहरी’ लोग यह वृत्तचित्र दिखाने की कोशिश कर रहे थे और पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुलाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
DU में एडमिशन का दूसरा मौका! 25 जुलाई को आएगी दूसरी लिस्ट, जानें कितनी सीटें है खाली
DU में एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन शुरू, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और क्या है पूरी प्रक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भर्ती: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें योग्यता और सैलरी
DU Campus में इवेंट के लिए अब नियम सख्त… बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर रोक और बाहरी लोगों की एंट्री बंद
वहीँ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि कहा कि भारत दुनिया भर में इतना अच्छा कर रहा है इसलिए ये लोग निराश महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ब्रिटिश अत्याचारों पर एक डॉक्युमेंट्री क्यों नहीं बनाई। मुझे अपने कुछ लोगों के लिए खेद है, क्योंकि वे न्यायपालिका के फैसले के बजाए एक डॉक्युमेंट्री पर भरोसा करते हैं। (एजेंसी)
Uproar over bbc documentary screening to be probed delhi university orders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PM‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
Jul 23, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














