Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP By Election: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान, बीजेपी और अफसरों पर निशाना साधा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने अपने बयान में बीजेपी सहित अफसरों का भी जिक्र किया हैं। अखिलेश यादव का यह बयान उनके नोएडा प्रवास के दौरान सामने आया हैं।

  • By प्रतीक मिश्रा
Updated On: Oct 27, 2024 | 02:00 PM

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव [स्रोत: ANI]

Follow Us
Close
Follow Us:

नोएडा: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे उपचुनावों की तारीखें करीब आ रही है, वैसे-वैसे सूबे का सियासी पारा तेज़ी से चढ़ता जा रहा है और राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। प्रदेश में जारी उपचुनाव के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव का चुनाव में बीजेपी तथा अफसरों की भूमिका को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

अपने बयान में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से नहीं बल्कि अपने अधिकारियों के माध्यम से चुनाव लड़ रही है। जो पार्टी अधिकारियों के साथ चुनाव लड़ने लगे समझ लो उसकी हार निश्चित है। अखिलेश ने यह बयान अपने नोएडा प्रवास के दौरान दिया है।

इसे भी पढ़ें : बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटा ओसामा RJD में शामिल हुए, लालू प्रसाद यादव ने दिलाई सदस्यता

सम्बंधित ख़बरें

’46 लाख लोग स्वर्ग-नर्क में हैं, उन्हें तो सिर्फ अखिलेश ही वापस ला सकते हैं’ राजभर ने सपा मुखिया पर कसा तंज

यूपी में टूट रही समाजवादी पार्टी…भाजपा में आना चाहते हैं सपा विधायक, केशव मौर्य ने खोली सियासी परत

BJP से ‘बगावत’ की तैयारी में बृज भूषण? सारे बयान हुए किनारे…सिर्फ एक VIDEO ने बदल दिया यूपी का सियासी माहौल!

‘विपक्ष को खत्म करने की साजिश’, सपा नेता अबू आजमी का तीखा हमला बोले- नफरत की राजनीति कर रही भाजपा

#WATCH नोएडा: समाजवादी पार्टी प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से नहीं बल्कि अपने अधिकारियों के माध्यम से चुनाव लड़ रही है। जो पार्टी अधिकारियों के साथ चुनाव लड़ने लगे समझ लो उसकी हार निश्चित है…” pic.twitter.com/YvcHWxle9W — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2024

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है, ऐसे में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पूरी सक्रियता से उपचुनाव में जुट गई हैं। पार्टी के बड़े ने नेता लगातार चुनाव क्षेत्रो में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मेल-जोल कर रहे है तथा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जितवाने की बात कह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Israel Iran War: इजरायल के सामने नतमस्तक हुआ ईरान, गाजा और लेबनान में चाहता है संघर्षविराम

इधर, समाजवादी पार्टी भी अपने बीतें हुए लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को दोहराने के लिए ज़ोर-आज़माइश कर रही है, जिसके लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद एक-एक सीट पर नजर बनाये हुए हैं। लोकसभा चुनाव के सकारात्मक नतीजों से अखिलेश काफी उत्साहित है और लगातार अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : चीन-भारत का मसला नहीं है सुलझा, जयशंकर बोले- LAC पर गश्त समझौते से का मतलब ये नहीं कि सबकुछ हो गया है ठीक

अखिलेश अपने बयानों से हमेशा सूबे के अफसरों को भी नसीहत देते रहते है और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाते हैं। आखिर वे भी उत्तर प्रदेश के सीएम रहे है और प्रशासनिक सजावट तथा समय-समय पर होने वाले फेरबदलो को अच्छे से समझते है, हालांकि अखिलेश की पार्टी लम्बे समय से सत्ता पाने के प्रयास में लगी है और इसके लिए वे हर तरह की तैयारी में जुटें हुए हैं। कुछ दिन पहले अखिलेश को एक पोस्टर में सत्ताईस का सत्तधीश भी बताया गया था।

Up by election statement of sp supremo akhilesh yadav targeting bjp and officers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2024 | 01:40 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Samajwadi Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.