Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साढ़े चार घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म, PM मोदी मंत्रियों से क्या कहा? यहां जानें मीटिंग की पूरी बात

Modi Cabinet Meeting: PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्रियों ने दिया प्रेजेंटेशन।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 21, 2026 | 11:00 PM

कैबिनेट मंत्रियों के साथ पीएम मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट मीटिंग करीब साढ़े चार घंटे तक चली। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की। पीएम मोदी के सामने कैबिनेट मंत्रियों ने प्रेजेंटेशन दिया। इस उच्च-स्तरीय बैठक में केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों भी शामिल थे। यह बैठक ऐसे वक्त में हुई है जब ऊर्जा सुरक्षा को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

PM कहा- 2047 को ध्यान में रखकर काम करें

खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकसित भारत 2047 सिर्फ नारा नहीं, बल्कि सरकार की प्रतिबद्धता है। पीएम मोदी ने कहा कि सभी मंत्रालय अपने काम को 2047 के विज़न के अनुरूप प्लान करें। PM मोदी ने कहा कि जो हो गया, उसे पीछे छोड़िए, अब भविष्य पर फोकस कीजिए।

‘Ease of Living’-रिफॉर्म्स पर जोर

कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने आम लोगों के जीवन को आसान बनाने (Ease of Living) और रिफॉर्म्स पर खास जोर दिया। मंत्रिपरिषद की बैठक में यह भी साफ किया गया कि हर मंत्रालय का काम जनता के हित को सबसे ऊपर रखकर हो। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद लोगों के जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO

विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक

केंद्र ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजना प्रोत्साहन योजना को दी मंजूरी, CM बोले- पैदा होंगे 50 हजार रोजगार

केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी को दी मंजूरी, सीएम मोहन यादव ने जताया आभार

यह भी पढ़ें- राजनीतिक प्रभाव या सुरक्षा का सवाल, सरकार ने क्यों ब्लॉक किया कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट? जानें सबकुछ

पहले की थी अपील

प्रधानमंत्री मोदी पहले भी लोगों से अपील कर चुके हैं कि वे ईंधन का समझदारी से इस्तेमाल करें, सोने की खरीद सीमित करें और विदेश यात्रा पर खर्च को लेकर सतर्क रहें. सरकार का मानना है कि मौजूदा वैश्विक हालात में आर्थिक अनुशासन बेहद जरूरी है. इस मैराथन बैठक को सरकार के कामकाज में तेजी और नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Union cabinet meeting pm modi directs work with 2047 in mind

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 10:20 PM

Topics:  

  • Modi Cabinet
  • Narendra Modi Cabinet Meeting

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.