नए बजट से टैक्सपेयर्स को मिलेगा बड़ा तोहफा? ‘ये’ होंगे बड़े बदलाव…
- Written By: अक्सा अंसारी
यूनियन बजट 2024
नई दिल्ली: यूनियन बजट 2024 (Union Budget 2024) पेश होने की तारीख नजदीक आ गई है। इसके साथ ही बजट को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharman) ने कहा है कि 1 फरवरी को आने वाला बजट वोट ऑन अकाउंट होगा। आम लोगों को उम्मीद है कि इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) कुछ खास ऐलान कर सकती हैं। हालांकि अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अंतरिम बजट 2024 में नई कर व्यवस्था (New Tax Regime) के तहत टैक्स छूट में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
बढ़ाई जा सकती टैक्स रीजीम में रिबेट के लिए इनकम लिमिट
पिछले साल यानी 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि नई टैक्स रीजीम में सालाना 7 लाख रुपये तक की इनकम वाले टैक्सपेयर्स को कोई टैक्स नहीं चुकाना होगा। इसके लिए उन्हें रिबेट की सीमा सालाना 5 लाख रुपये इनकम से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी थी। इनकम टैक्स की पुरानी रीजीम में यह रिबेट नहीं बढ़ाया गया। इस बार उम्मीद है कि पुरानी रीजीम में भी टैक्स रीजीम में टैक्स रिबेट की लिमिट 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर सकती है। अभी सिर्फ 5 लाख रुपये सालाना इनकम वाले लोगों को ही यह रिबेट मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
बजट: बिहार को मिला केंद्रीय करों का बड़ा हिस्सा, जानें पिछले 5 वर्षों में कैसे बढ़ी राज्य की वित्तीय हिस्सेदारी
बजट 2026: आंतरिक सुरक्षा के लिए ₹2.55 लाख करोड़ का कवच; सुरक्षा बलों और खुफिया तंत्र को मिलेगी नई मजबूती
Budget 2026: 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब, गेमिंग बनेगा करियर
Budget 2026: किसानों को AI की ताकत, बेटियों को हॉस्टल, एक बजट में कई राहतें
2023 के ऐलान
पिछले बजट यानी 2023 के बजट के दौरान वेतनभोगी व्यक्तियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों (Pensioners) के लिए, नई टैक्स व्यवस्था के तहत मानक कटौती पेश किया गया था। पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) वर्तमान में वेतनभोगी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 50,000 रुपये की मानक कटौती पेश करती है।
