Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोहत्या के शक में एक समूह द्वारा दो आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: May 04, 2022 | 06:51 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

 भोपाल: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में गोहत्या के संदेह में 15-20 लोगों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद दो आदिवासियों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मामले में शिकायतकर्ता और भाजपा शासित राज्य में विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हमलावर बजरंग दल के हैं।   

अधिकारी ने बताया कि कुरई थाना क्षेत्र के सिमरिया में सोमवार को तड़के ढाई बजे से तीन बजे के बीच हुई घटना के सिलसिले में करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोदिया के नेतृत्व में एक गुट ने जबलपुर-नागपुर हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। सिवनी के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने धरनास्थल का दौरा किया।   

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके मरावी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘दो आदिवासियों की मौत हो गई। यह आरोप लगाया गया है कि 15-20 लोगों का एक समूह पीड़ितों के घर गया और उन पर गाय की हत्या का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी। एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं।”   

उन्होंने कहा कि मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाना बाकी है। मरावी ने कहा, ‘‘कुराई थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ आरोपियों के नाम (शिकायत में) हैं और अन्य अज्ञात हैं। हमने दो-तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पीड़ितों के घर से करीब 12 किलोग्राम मांस मिला है।” 

घटना में घायल शिकायतकर्ता ब्रजेश बत्ती ने कहा कि भीड़ सागर निवासी संपत बत्ती और सिमरिया निवासी ढांसा को लाठियों से मार रही थी, जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक काकोदिया ने दावा किया कि हमलावरों में बजरंग दल के सदस्य शामिल हैं और उन्होंने इस दक्षिणपंथी संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।   

उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।    इस बीच, कांग्रेस ने घटना की उच्च-स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की घोषणा कर, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाए व घायल युवक के इलाज की संपूर्ण व्यवस्था सरकारी खर्च पर हो।”   

कमलनाथ ने कहा कि मृतकों के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने दावा किया है कि बजरंग दल घटना में शामिल था।   पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों से पता चलता है कि मध्य प्रदेश आदिवासियों के खिलाफ अपराधों में देश के राज्यों में एक नंबर पर है। (एजेंसी)

Two tribals were lynched by a group on suspicion of cow slaughter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2022 | 06:51 AM

Topics:  

  • Cow Slaughter
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

घोंट दिया बहन का गला… और फिर सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी, मामला जान सब रह गए हैरान

2

महाराष्ट्र-कर्नाटक के बाद MP में भी हुई लाखों की ‘वोट चोरी’, EC ने 27 सीटों पर अचानक से बदली…

3

भोपाल में मस्जिदों पर बड़ा फैसला, बलपूर्वक बेदखल करेगा प्रशासन; हाईकोर्ट पहुंचा वक्फ बोर्ड

4

CM मोहन यादव के ऐलान से युवाओं को मिलेगा लाभ, MP में होगी 22500 पुलिस कर्मियों की भर्ती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.