Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ममता की करारी हार पर अमेरिका से आया बड़ा बयान, राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए कही ये बात

BJP victory in West Bengal: असम और बंगाल चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी। ट्रंप ने मोदी को शानदार नेता बताया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 05, 2026 | 10:30 PM

ट्रंप, पीएम मोदी (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump on BJP victory in West Bengal: असम और बंगाल में चुनावी जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने इस बात की जानकारी दी है। कुश देसाई ने बताया कि ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को बंगाल की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने PTI से बात करते हुए कहा कि पिछले महीने ही अपनी फोन कॉल के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी और कहा था कि भारत कितना खुशकिस्मत है कि उनको मोदी जैसा नेता मिला है।

ट्रंप ने दी बधाई

कुश देसाई ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को हालिया ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी है।

सम्बंधित ख़बरें

UAE Missile Attack: ईरान का UAE पर मिसाइल अटैक, लगातार दूसरे दिन 15 मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला

न मोदी…न नितिन नबीन, ये हैं BJP के 5 धुरंधर; जिन्होंने बंगाल से उखाड़ फेंका ममता का साम्राज्य

प्रीतम लोधी के नए बयान ने मचाया बवाल; देश में लोधी मुख्यमंत्री और कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की उठाई मांग

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस बनेगी TVK की ‘सारथी’! विजय ने बढ़ाया गठबंधन का हाथ

STORY | President Trump congratulates PM Modi on his ‘historic and decisive’ election victory US President Donald Trump has congratulated Prime Minister Narendra Modi on his “historic and decisive” election victory, a White House spokesman said on Tuesday. READ |… pic.twitter.com/Lou5MLDY5t — Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2026

असम-बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत

बता दें कि असम और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। असम में एनडीए ने 102 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत हासिल की है। असम में भाजपा सरकार ने हैट्रिक लगाई है और हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

वहीं,पश्चिम बंगाल की बात करें तो बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। पश्चिम बंगाल की 294 में से 207 सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। बीजेपी का बंगाल में यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इस चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत भी 45 फीसदी से अधिक रहा।

यह भी पढ़ें- बंगाल में नए CM की शपथ ग्रहण में फंसेगा पेच! ममता बनर्जी का इस्तीफे से इनकार, अब क्या करेंगे राज्यपाल?

15 हजार से ज्यादा वोटों से हारीं ममता

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी। यहां से सुवेंदु को कुल 73463 वोट मिले। वहीं ममता बनर्जी को कुल 58349 वोट मिले। यानी ममता बनर्जी इस सीट पर कुल 15114 वोटों से चुनाव हार गई हैं। पिछले चुनाव में बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भी सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को चुनाव हराया था। इसके बाद उन्होंने भवानीपुर से उपचुनाव लड़ा था और विधानसभा पहुंचीं थीं।

Trump congratulates pm modi on bengal assam election victory bjp wins big

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 10:30 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • Donald Trump
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.