त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑफिस में मिला शव; आत्महत्या की आशंका
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धांकर का शव सोमवार को उनके कार्यालय में मिला। वरिष्ठ IPS अधिकारी की इस संदिग्ध मौत से प्रशासनिक हलकों में सनसनी फैल गई है।
- Written By: अमन उपाध्याय
अनुराग धनखड़, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Tripura DGP Anurag Dhankar Death: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) IPS अनुराग धनखड़ की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार को उनका शव अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में पाया गया। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे और राज्य सरकार में हड़कंप मच गया है।
अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित
जैसे ही पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी मिली, अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में डीजीपी अनुराग धांकर को अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति की जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
आत्महत्या की आशंका
पुलिस विभाग के सूत्रों इस घटना को फिलहाल आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है और इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि उनका शव अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय के उनके निजी चैंबर में फंदे से लटका पाया गया।
हालांकि, पुलिस विभाग की तरफ से अभी तक इस तरह के किसी खबर की अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 21 जुलाई LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू नॉर्थ मैसेडोनिया पहुंचीं, उनका 3 देशों का ऐतिहासिक दौरा शुरू
सोने-हीरे की मांग में भारी उछाल! जून में 26% से अधिक बढ़ा भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात
आज की ताजा खबर 20 जुलाई: एक क्लिक में पढे़ं दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Explainer: TMC के टूटने का भी नहीं हुआ फायदा! BJP ने कर लिया जुगाड़, संसद में इस बार पास होगा परिसीमन बिल?
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय परिसर को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
DGP Tripura Anurag Dhankar found dead at the police Headquarters in Agartala. More details awaited. pic.twitter.com/ApxZIu8FQP — ANI (@ANI) July 20, 2026
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस प्रशासन इस संवेदनशील मामले में जांच पूरी होने तक आधिकारिक तथ्यों का इंतजार कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- मामला शिक्षा मंत्री का है, बात स्वास्थ्य मंत्री करेंगे; सरकार ने बातचीत का भेजा न्योता, तो CJP ने कसा तंज
1994 बैच के अनुभवी अधिकारी थे अनुराग धनखड़
अनुराग धनखड़ 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी थे । वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे। उन्होंने साल 2025 में त्रिपुरा के डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाला था और तब से राज्य की कानून-व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे। उनकी इस तरह अचानक हुई मौत ने उनके सहयोगियों और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
