-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Trains Have Been Hijacked Not Only In Pakistan But Also In India Know When Such Incidents Happened
पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी हाईजैक हो चुकी है ट्रेन, जानें कब-कब हुई ऐसी घटना
- Written By: मनोज आर्या
Pakistan Train Hijack: बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के बोलन में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर 450 से अधिक लोगों को बंधक बनाने और 6 सैन्य कर्मियों की हत्या करने की जिम्मेदारी ली है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने यात्रियों से भरी एक ट्रेन को अगवा कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन में 450 से अधिक यात्री मौजूद हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के बोलन में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर 450 से अधिक लोगों को बंधक बनाने और 6 सैन्य कर्मियों की हत्या करने की जिम्मेदारी ली है। BLA ने चेतावनी दी है कि उनके खिलाफ किसी भी सैन्य अभियान चलाए जाने पर सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।
आपको बता दें कि पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी कई बार ट्रेनों को हाईजैक कर लिया गया है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी इस तरह की घटनाएं देखने को मिल चुकी है। तो आइए जानते हैं कि पाकिस्तान के अलावा दुनिया के और किन देशों में ट्रेन हाईजैक की घटनाएं घटित हो चुकी है।
2013 में हाईजैक हुई थी ट्रेन
साल 2013 में भारत में ट्रेन हाईजैक की घटना हुई थी। इस साल 6 फरवरी को मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलवे मार्ग पर सिरसा गेट से कुम्हारी के बीच करीब 13 किलोमीटर तक जनशताब्दी ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था। इस मामले में 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। यह पूरा मामला जयचंद अपहरण कांड से जुड़ा रहा है। 2001 में व्यापारी जयचंद वैद्य का अपहरण हुआ था, उन्हें 44 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने इस घटना में उपेंद्र सिंह उर्फ कबरा को मुख्य आरोपी बनाया था। हालांकि, वह जेल तोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद में उसने जनशताब्दी ट्रेन हाईजैक की घटना को अंजाम दिया।
सम्बंधित ख़बरें
CPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
ITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
जब सीजफायर के लिए तड़प रहा था पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने कैसे साधा निशाना; जानिए इनसाइड स्टोरी
JPSC Protest: छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, सरकार बातचीत को तैयार, जल्द बनेगी हाई लेवल कमेटी

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
2009 में भी हाईजैक हुई थी ट्रेन
इसके अलावा भारत में 2009 में भी ऐसी ही एक घटना घट चुकी है। साल 2009 में हथियारबंद माओवादियों ने भुवनेश्वर-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, जंगलमहल में करीब 300-400 माओवादियों ने पूरी ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। इस दौरान सैंकड़ों यात्री व कई रेलकर्मियों को भी बंधक बना लिया गया था। इस हाईजैकिंग की घटना के पीछे छत्रधर का नाम सामने आया था, कहा गया था कि उसके निर्देश पर ही घटना को अंजाम दिया गया था। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद 20 पुलिसकर्मियों और करीब 150 सीआरपीएफ जवानों ने अपहरकर्ताओं के चंगुल से ट्रेन को आजाद कराया था। गनीमत यह रही थी इस घटना में ट्रेन के ड्राइवर व यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे।
Trains have been hijacked not only in pakistan but also in india know when such incidents happened
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMVIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
Aug 05, 2026 | 08:32 PMअब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 08:31 PMअमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
Aug 05, 2026 | 08:22 PMSawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














