-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Train Firing Relatives Of The Deceased Protest Outside The Hospital With Their Demand
ट्रेन में गोलीबारी: मृतक के रिश्तेदारों ने अपनी मांग को लेकर अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन
- Written By: किर्तेश ढोबले

PTI Photo
मुंबई: मुंबई के समीप एक एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल की कथित गोलीबारी में मारे गये तीन यात्रियों में एक असगर अब्बास शेख के शोक संतप्त रिश्तेदारों ने शव लेने से इनकार कर दिया और शाम में यहां एक अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया।
असगर शेख के छोटे भाई मोहम्मद अमानुल्लाह शेख ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनका परिवार तब तक शव को नहीं लेगा जब तक रेलवे मुआवजे की घोषणा नहीं करता, शव को जयपुर ले जाने की व्यवस्था नहीं करता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन नहीं देता।
बाद में, मोहम्मद अमानुल्लाह शेख ने कहा कि उनके भाई का शव कांदिवली स्थित महानगरपालिका संचालित शताब्दी अस्पताल से मध्य मुंबई के जे जे अस्पताल ले जाया गया तथा उनका परिवार वहां प्रदर्शन जारी रखेगा। पश्चिम रेलवे ने रात में कहा कि उसने मृतक की पत्नी के बचत बैंक खाते में डिजिटल तरीके से 10 लाख रुपये अंतरित कर दिये हैं। पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने कहा कि इतनी ही राशि अन्य मृतकों के परिवारों को भी दी गयी है।
सम्बंधित ख़बरें
IAS Tukaram Mundhe Transfer: FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, परभणी के पालक सचिव पद से हटाए गए
Mumbai BEST Bus सेवा सुधारने को BMC की 1000 करोड़ की मंजूरी; बेड़े में शामिल होंगी 1500 नई इलेक्ट्रिक बसें
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
मुंबई को जाम से मिलेगी राहत! 17 हजार करोड़ के भायंदर-घोडबंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी
अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल चेतन सिंह (34) ने सोमवार तड़के मुंबई के बाहरी इलाके में पालघर रेलवे स्टेशन के पास जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में आरपीएफ के अपने वरिष्ठ सहायक उपनिरीक्षक टीका राम मीणा तथा तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना की वजह का अबतक पता नहीं चल पाया है।
मोहम्मद शेख ने कहा, ‘‘उनके (असगर शेख) 12 साल से कम उम्र के पांच बच्चे हैं लेकिन रेलवे ने न तो उनके लिए किसी मुआवजे की घोषणा की है और न ही परिवार के किसी सदस्य के लिए नौकरी का आश्वासन दिया है। उन्होंने शव को जयपुर ले जाने के लिए कोई इंतजाम भी नहीं किया है। हम तब तक शव नहीं लेंगे जब तक हमारी मांग नहीं पूरी हो जाती है।” (एजेंसी)
Train firing relatives of the deceased protest outside the hospital with their demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: लखनऊ अग्निकांड से सबक ले सरकार, दिल्ली का चांदनी चौक भी असुरक्षित
Jun 24, 2026 | 10:23 AMHydration Signs: क्या आप पी रहे हैं पर्याप्त पानी? ये 6 संकेत बताएंगे आपका शरीर भी डिहाइड्रेटेड तो नहीं
Jun 24, 2026 | 10:22 AMपश्चिम बंगाल के बैरकपुर में गरजा बुलडोजर, TMC का अवैध दफ्तर जमींदोज; सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ एक्शन
Jun 24, 2026 | 10:21 AMनासिक सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के लिए पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा का ‘अभेद किला’; रामकुंड बना हाई सिक्योरिटी जोन
Jun 24, 2026 | 10:18 AMसागर: हाई-रिस्क इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की मौत, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के आरोपों से मचा हड़कंप
Jun 24, 2026 | 10:11 AMShare Market Today: शेयर बाजार में आज मिली-जुली शुरुआत, ग्लोबल संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव जारी
Jun 24, 2026 | 10:06 AMक्या डांट-फटकार बना रही है बच्चों को और ज्यादा जिद्दी? जानिए प्यार से उन्हें समझदार बनाने के आसान तरीके
Jun 24, 2026 | 10:05 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














