-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Amit Shah Inaugurates Nucfdc Office In Mumbai Speaks On Ucb
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
- Written By: रूपम सिंह
Amit Shah Loan Recovery: मुंबई में NUCFDC कार्यालय के उद्घाटन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तकनीक और पारदर्शिता से सहकारी बैंक मजबूत होंगे। छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित ग्राहक हैं।

अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे (फोटो सोर्स- X)
Amit Shah Mumbai Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) को बदलते बैंकिंग दौर के साथ खुद को तेजी से आधुनिक बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में वही बैंकिंग संस्थाएं आगे बढ़ेंगी, जो तकनीक, पारदर्शिता और आधुनिक ग्राहक सेवाओं को तेजी से अपनाएंगी। मुंबई के फोर्ट इलाके में नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनयूसीएफडीसी) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके बाद बीएसई इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में ‘सहकार नव क्रांति’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।
छोटे कर्जदारों को बताया सबसे सुरक्षित ग्राहक
कार्यक्रम में अमित शाह ने छोटे कर्जदारों को लेकर अपने अनुभव और आंकड़े साझा किए। उन्होंने कहा कि बड़े कारोबारियों की तुलना में छोटे कर्ज लेने वाले ग्राहक अधिक सुरक्षित और ईमानदार होते हैं। उनके अनुसार, छोटे कर्जदार आमतौर पर जानबूझकर ऋण नहीं चुकाने से नहीं बचते। गंभीर दुर्घटना या मृत्यु जैसी परिस्थितियों में ही कई बार कर्ज की अदायगी प्रभावित होती है।
मोदी सरकार ने अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों का अम्ब्रेला ऑर्गेनाइजेशन NUCFDC बनाकर इस पूरे क्षेत्र को नई गति देने का काम किया है। आज मुंबई में NUCFDC के नवीन कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया। यह अम्ब्रेला ऑर्गेनाइजेशन अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों को तकनीकी व संस्थागत सहयोग, म्यूल हंटर जैसे… pic.twitter.com/4PacYEnL4Q — Amit Shah (@AmitShah) August 8, 2026
2.5 लाख तक के कर्ज की 99.78% रिकवरी
अमित शाह ने अपने बैंक अध्यक्ष के रूप में काम करने के अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि बिना गारंटी दिए गए 2.5 लाख रुपये तक के कर्ज की रिकवरी दर 99.78 प्रतिशत रही है। उन्होंने इस आंकड़े के जरिए छोटे कर्जदारों की ऋण चुकाने की क्षमता और विश्वसनीयता पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें:- मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में महिंद्रा का 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का रास्ता साफ! MIDC देगी 800 एकड़ जमीन; JSW का निवेश टला
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
तकनीक अपनाना समय की जरूरत
अमित शाह ने कहा कि शहरी सहकारी बैंकों के सामने बैंकिंग क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलाव के साथ तालमेल बैठाने की चुनौती है। ग्राहकों की बदलती जरूरतों को देखते हुए बैंकों को डिजिटल सेवाओं, आधुनिक तकनीक और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं समय के साथ खुद को बदलेंगी, वही प्रतिस्पर्धा में टिक पाएंगी।
कार्यक्रम में फडणवीस और शिंदे भी मौजूद
‘सहकार नव क्रांति’ कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। एनयूसीएफडीसी का नया कार्यालय शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को मजबूत करने और बदलते वित्तीय माहौल में सहकारी संस्थाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
Amit shah inaugurates nucfdc office in mumbai speaks on ucb
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
Aug 09, 2026 | 07:16 AMनागपुर में महिंद्रा का 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का रास्ता साफ! MIDC देगी 800 एकड़ जमीन; JSW का निवेश टला
Aug 09, 2026 | 07:12 AMBook Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
Aug 09, 2026 | 07:07 AM9 अगस्त 1945 को हुए परमाणु हमले की याद में मनाए जाने वाले Nagasaki Day का इतिहास
Aug 09, 2026 | 07:06 AMLIVEआज की ताजा खबर 09 अगस्त: लखनऊ: CM योगी के नेतृत्व में आज से तिरंगा यात्रा का होगा शुभारंभ
Aug 09, 2026 | 06:46 AMMahesh Babu Birthday: भगवान की तरह पूजे जाते हैं महेश बाबू, जानें क्यों बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम
Aug 09, 2026 | 06:43 AMखेलों में राजस्थान की नई उड़ान, जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
Aug 09, 2026 | 06:42 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













