तमिलनाडु में पटरी से उतरने के बाद धू-धू कर जल उठी ट्रेन, सामने आया खौफनाक VIDEO

Tamil Nadu Train Accident: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में रविवार सुबह एक डीजल से भरी मालगाड़ी में पटरी से उतरने के बाद भयावह आग लग गई। इस मालगाड़ी में डीजल भरा हुआ था। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है।
Tamil Nadu Train Accident
तिरुवल्लूर में ट्रेन में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tamil Nadu Train Accident: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर से रविवार सुबह एक दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है। यहां एक डीजल से भरी मालगाड़ी में पटरी से उतरने के बाद भयावह आग लग गई। इस मालगाड़ी में डीजल भरा हुआ था। यही वजह है कि ट्रेन के डिब्बों के पटरी से उतरने के बाद भड़की चिंगारी ने तुरंत शोले का रूप ले लिया।

जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन चेन्नई पोर्ट से रवाना हुई थी। लेकिन तिरुवल्लूर के पास इसके करीब 4 डिब्बों में भयंकर आग लग गई। आग को फैलने से रोकने के लिए बाकी के डिब्बों को अलग हटा लिया गया है। वहीं, आग बुझाने के प्रयास अब भी जारी हैं। साथ ही आसपास के लोगों से भी दूर रहने की अपील की गई है।

हादसे पर रेलवे ने क्या कहा?

दक्षिण रेलवे ने हादसे को लेकर 'एक्स' पर लिखा है कि तिरुवल्लूर के पास आग लगने की घटना के कारण सुरक्षा कारणों से ओवरहेड बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। इसके कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले नवीनतम जानकारी अवश्य जाँच लें।

देखिए दिल दहलाने वाला VIDEO

इस घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप यह देख सकते हैं कि आग की भयावह लपटें किस तरह से आसमान को छू रही हैं। हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति को काबू करने की कोशिश में जुटी हुई है।

बता दें कि 13 जुलाई की सुबह तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन के पास तेल से भरी एक मालागाड़ी के डिब्बों में आग लग गई। यह आग ट्रेन के आखिरी 4 डिब्बों में लगी थी। सुरक्षा के तहत चेन्नई-अरकोनम सेक्शन में सभी लोकल ईएमयू ट्रेन ईसा मसीह के रूप में बंद कर दी गई हैं। साथ में इस आग की लपटें, समुद्र तट की बंद करीनी पोस्ट ओवरहेड नेपोलियन।

8 ट्रेनें रद्द, पांच का रूट बदला

इस दर्दनाक हादसे के चलते इस रूट की 8 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही पांच अन्य एक्सप्रेस गाड़ियों का रूट भी परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा 8 ट्रेनों को बीच रास्ते यानी उनके गंतव्य पर पहुंचने से पहले ही समाप्त कर दिया गया है।

दमकल विभाग की टीम और रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं। फिलहाल राहत और मरम्मत का काम जारी है। जल्द ही सामान्य रेल परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले जानकारी अवश्य लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com