Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kal Ka Mausam: पहाड़ों पर ‘प्रलय’ का अलर्ट, 11 अन्य राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने दी वार्निंग

IMD Heavy Rain Alert: मंगलवार को पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक प्रलय जैसी बारिश होने वाली है। जिसके चलते IMD ने 2 राज्यों ख़तरे की घंटी बजाने के साथ-साथ 11 अन्य राज्यों में चेतावनी जारी की है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 01, 2025 | 07:52 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

IMD Weather Update: कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही मानसूनी झमाझम ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार 02 सितंबर के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक कल पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक प्रलय जैसी बारिश होने वाली है। जिसके चलते IMD ने 2 राज्यों ख़तरे की घंटी बजाने के साथ-साथ 11 अन्य राज्यों में चेतावनी जारी की है। तो चलिए जानते हैं कल कहां-कहां जोरदार बारिश होने वाली है…

दिल्ली-और आस पास का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को जोरदार बारिश देखने को मिली। इस बारिश ने एक तरफ उमस भरी गर्मी से राहत दी तो दूसरी तरफ, जलभराव ने समस्याएं पैदा कर दीं। वहीं, भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी मंगलवार को भी यहां बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। जिसके चलते राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

Monsoon Update: दिल्ली-यूपी-बिहार और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

महाराष्ट्र का मौसम: मुंबई-ठाणे में बारिश, नागपुर समेत विदर्भ में तूफान का अलर्ट; अकोला-अमरावती को अभी इंतजार

महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम: इन 15 जिलों में बारिश और तूफान का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Mumbai Rain Alert: मुंबई में 1 जुलाई से होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ का मौसम

उत्तर-पश्चिमी राज्य पंजाब इन दिनों बाढ़ की चपेट में है। जिसका असर हरियाणा से लगे सीमांत जिलों में भी देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को भी यहां बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को जोरदार बारिश देखने को मिली। यह सिलसिला मंगलवार को भी चलने वाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में IMD ने बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी वर्षा होने का अनुमान है। बिहार के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

पहाड़ों पर ‘प्रलय’ का पूर्वानुमान

पहाड़ी इलाकों में एक तरफ पहले सी ही तबाही जारी है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी फिर से खतरे की घंटी बजा दी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में IMD ने भयंकर बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया है तो जम्मू और कश्मीर में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: Nagpur Monsoon: अगस्त में टारगेट पूरा नहीं कर पाये बादल, रिकॉर्ड से काफी कम हुई बारिश

इन राज्यों में भी होगी तूफानी बारिश

इन राज्यों के अलावा पूर्वी राजस्थान, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इन सभी राज्यों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Tomorrow weather update imd warning for heavy monsoon rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 07:52 PM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.