Kal Ka Mausam: UP-बिहार को मिलेगी ‘आफत’ से राहत, MP-राजस्थान में बरपेगा कहर, जानिए पहाड़ों का हाल
IMD Weather Update: शुक्रवार के लिए IMD ने कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि कल यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के किस हिस्से में मौसम कैसा रहने वाला है...
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
IMD Weather Alert: मानसूनी बारिश लगातार कई राज्यों, शहरों और ग्रामीण इलाकों में तबाही मचा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार देर रात से जारी बारिश की वजह से सड़कें और गलियां तालाब बन गई हैं। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में नदियां उफान पर हैं। जम्मू-कश्मीर में तो हालात बदतर हो चुके हैं।
भारी बारिश के चलते मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। शुक्रवार के लिए भी IMD ने कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि कल यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के किस हिस्से में मौसम कैसा रहने वाला है…
दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की रात से ही बारिश जारी है। जिसके चलते एम्स तक पानी घुस गया। गलियां नालियों की तरह नजर आईं तो सड़कों ने नदियों का रूप ले लिया। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मानसून की फिर तूफानी वापसी: पुणे, सातारा के घाट क्षेत्रों और कोंकण में अतिभारी बारिश का अलर्ट
नागपुर में थमी बारिश, 24 घंटे में 5.4 डिग्री चढ़ा पारा; उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Weather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश
Maharashtra Weather: राज्य में फिर मानसून का तांडव, आज पुणे में रेड अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
पहाड़ी राज्यों में होगी घनघोर बारिश
गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से 38 जिंदगियां काल के गाल में समा गईं। इस घटना में 120 से ज्यादा लोगों घायल हुए हैं। वहीं, IMD ने शुक्रवार के लिए भी राज्य में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश और बिहार में जमकर बारिश हुई। लेकिन शुक्रवार को दोनों ही राज्यों को इससे राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में कल कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि बिहार में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं।
मध्य प्रदेश-राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट
पिछले कुछ दिनों से मानसून ने राजस्थान को राहत दे रखी थी लेकिन शुक्रवार को राज्य के पूर्वी हिस्से में बहुत बारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से का रहने वाला है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र व तेलंगाना में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: IMD Weather Alert: UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन रहें सावधान
नॉर्थ-ईस्ट और दक्षिण भारत को राहत
भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी कर्नाटक में किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है। वहीं, नॉर्थ ईस्ट के सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी कोई अलर्ट नहीं है। बाकी के राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
