Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kal Ka Mausam: कल कई राज्यों में आसमान से बरसेगी ‘आफत’, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में रेड अलर्ट

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के साथ गुजरात भारी बारिश होने की संभावना है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 18, 2025 | 07:54 PM

मुंबई में बारिश के बाद हालात (सोर्स- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Heavy Rain Alert: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण ‘मायानगरी’ में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। मुंबई के कई इलाकों में सोमवार को महज तीन घंटों में 90 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक के साथ गुजरात भारी बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र और गोवा में आएगी तबाही!

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 19 अगस्त को कोंकण और गोवा के घाट क्षेत्र के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 19 और 20 अगस्त को गुजरात में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते इलाके में भारी नुकसान का भा अनुमान है।

पूर्वी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण कल पूर्वी भारत में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा में 19 और 22 व 24 अगस्त को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20-22 अगस्त को, बिहार में 20-24 अगस्त को और विदर्भ में 19 और 20 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है।

जानें मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का हाल

इसके साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों तक पूरे क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ ऐसा ही हाल झारखंड का भी रहने वाला है।

उत्तर भारत में भी होगी जोरदार बारिश

बात करें उत्तर पश्चिम की तो जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में कल और 22-24 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और पूर्वी राजस्थान में 22-24 अगस्त तक बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

नॉर्थ-ईस्ट में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, अगले तीन दिनों तक पूरे पूर्वोत्तर के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

यह भी पढ़ें: आज का मौसम: उत्तर भारत में मॉनसून का असर जारी, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश की आशंका

दक्षिण के तीन राज्यों में आएगी आफत

तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों में आज और कल अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में मंगलवार को बहुत अत्यंत जोरदार बारिश का अनुमान है। वहीं, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में 19-20 अगस्त तक बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Tomorrow weather heavy rain red alert in 7 states including maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2025 | 07:54 PM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra Monsoon: राज्य में इन 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, विदर्भ को मिली राहत

2

Kal Ka Mausam: 7 राज्यों में बरपेगा भयंकर बारिश…IMD ने बजाई खतरे की घंटी, जानिए अपने इलाके का मौसम

3

Today Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर कराएगा बारिश, कई राज्यों में चेतावनी जारी

4

Weather News: मॉनसून ने बदली चाल! कल दिल्ली, UP, बिहार में बारिश का हाई अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.