Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kal Ka Mausam: सावधान! जाते-जाते तबाही की पटकथा लिखेगा मानसून, कई राज्यों को IMD ने दी चेतावनी

IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून कल भी कई राज्यों में तबाही मचाने वाला है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों और देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों को बारिश से राहत रहेगी...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 23, 2025 | 08:20 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Weather Update: जिस तरह से बुझते हुए दीये के लौ तेज हो जाती है, ठीक वैसा ही हाल मानसून का दिखाई दे रहा है। रुखसती की कगार पर आकर भी यह कहर बरपाने से बाज नहीं आ रहा है। जिसका उदाहरण आज कई राज्यों में देखने को मिला है। इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी बुधवार 24 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून कल भी कई राज्यों में तबाही मचाने वाला है। हालांकि पहाड़ी इलाकों और उत्तर-पश्चिमी राज्यों को बारिश से तो राहत रहेगी लेकिन यहां के बाशिंदों को उमस भरी गर्मी परेशान करने वाली है। तो चलिए जानते हैं आपके इलाके में कल मौसम कैसा रहेगा…

उत्तर-पश्चिम से विदा हुआ मानसून

मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक मानसून देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से से विदा ले चुका है। बुधवार को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात, गोवा और उत्तर प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा गया है। इसके साथ ही अरुणाचल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी को चेतावनी नहीं जारी की गई है।

पश्चिम बंगाल का हाल किया बेहाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मूसलाधार बारिश के कारण बिजली का करंट लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। लगभग चार दशक के बाद हुई इतनी भारी बारिश के कारण हवाई, रेल और सड़क परिवहन को प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार को दो दिन पहले ही पूजा की छुट्टियां घोषित करने पर मजबूर होना पड़ा है। चौबीस घंटे से भी कम समय में हुई 251.4 मिलीमीटर बारिश 1986 के बाद सबसे अधिक बारिश है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में आसमानी संकट , 6 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए अलर्ट

वहीं, पश्चिम बंगाल में कल भी जोरदार बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने सूबे के हिमालयी हिस्से में तो किसी तरह की वार्निंग नहीं जारी की गई है। लेकिन तटीय हिस्से में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। जिसके चलते यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

तटीय पश्चिम बंगाल के अलावा कल ओडिशा और छ्त्तीसगढ़ में बहुत बारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इन दोनों ही राज्यों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Tomorrow weather forecast monsoon to cause destruction in several states

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2025 | 08:20 PM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में सताएगी शीतलहर

2

2026 की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ, नए साल की पहली सुबह मुंबई में हुई झमाझम बारिश

3

इन राज्यों में आज बारिश होने की संभावना, जानें IMD का अलर्ट

4

Maharashtra Weather: विदर्भ में शीतलहर से गिरा तापमान, कड़ाके की ठंड में होगा नए साल का आगाज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.