Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kal Ka Mausam: 13 राज्यों को राहत…तो 13 में आएगी कयामत, जानिए कहां-कहां झूमकर बरसेंगे बदरा

IMD Weather Forecast: मानसून और अरब सागर की हलचल के चलते लंबे अरसे से जारी मूसलाधार बारिश से कई उत्तर-पश्चिम के कई राज्यों को राहत मिलने वाली है। हालांकि, दक्षिण-पूर्वी राज्यों में झमाझम जारी रहेगी।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 07, 2025 | 08:44 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Weather Update: पहले मानसून ने तबाही मचाई तो उसके बाद अरब सागर से उठे तूफान ने देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश कराई। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक इस बार जमकर बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक कुछ राज्यों को अब इससे निजात मिलने वाली है।

मानसून और अरब सागर की हलचल की वजह से लंबे अरसे से जारी मूसलाधार बारिश से कई उत्तर-पश्चिम के कई राज्यों को राहत मिलने वाली है। हालांकि, दक्षिण-पूर्वी राज्यों में अभी झमाझम जारी रहेगी। तो चलिए जानते हैं मौसम विभाग ने कल यानी 8 अक्टूबर के लिए क्या कुछ पूर्वानुमान जारी किया है।

दिल्ली व आस-पास का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार शाम को झमाझम बारिश देखने को मिली है। इस बारिश ने सर्दी की आमद का इशारा कर दिया है। क्योंकि बारिश के बाद ही मौसम ठंडा हो गया है। वहीं, बुधवार के लिए दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्य हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब को भी ग्रीन जोन में रखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में ‘हीटवेव’ और ‘जहरीली हवा’ का डबल अटैक, 40°C के टॉर्चर के बाद अब मिलेगी राहत, जानें मौसम का नया अपडेट

सावधान! भीषण लू के बाद अब आसमानी आफत का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में बदलेगा मौसम, जानें IMD अपडेट

Mumbai Weather Update: कल से मुंबई हो जाएगी कूल, लेकिन जहरीली हवा रहेगी बरकरार

मार्च में ही आग बरसा रही गर्मी, दिल्ली-मुंबई में हीटवेव का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश

इन 9 राज्यों में भी ‘नो वार्निंग’

राजधानी दिल्ली के अलावा, कई अन्य राज्यों को भी कल यानी बुधवार के लिए ग्रीन जोन में रखा गया है। इन राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र का विदर्भ और अरुणाचल प्रदेश शामिल है। ग्रीन जोन का मतलब है कि यहां कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

इन राज्यों में होगी हल्की बारिश

इसके अलावा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की से मध्य बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में आएगी कयामत!

एक तरफ तो उपरोक्त राज्यों को बारिश की आफत से राहत मिलने वाली है। लेकिन दूसरी तरफ कई राज्यों में कल मूसलाधार बारिश की कयामत का अंदेशा है। मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आशंका जताई है। जिनमें दक्षिण भारतीय और पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी महाराष्ट्र में मौसम परिवर्तन, सोलापुर समेत 3 जिलों में बारिश, जानें पुणे में क्या है स्थिति?

कहां-कहां होगी घनघोर बारिश?

पूर्वोत्तर से अरुणाचल प्रदेश के छोड़कर सभी राज्यों में कल जोरदार बारिश होने वाली है। इसके इलावा, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, दक्षिणी और तटीट कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा के साथ-साथ केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Tomorrow weather alert 13 states to get relief 13 to face heavy rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 08:44 PM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.