Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम

Today Weather Update: नौतपा की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर शुरू गया, वहीं दूसरी ओर मानसून की रफ्तार बढ़ने से 18 राज्यों में तूफानी हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 25, 2026 | 09:36 AM

मौसम विभाग चेतावनी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Weather Update: देश के मौसम में आज एक साथ दो विपरीत स्थितियां देखने को मिल रही हैं। एक तरफ जहां ‘नौतपा’ के शुरू होने से सूरज की तपिश बढ़ने वाली है, वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता ने उत्तर से दक्षिण तक 18 राज्यों के लिए चेतावनी जारी करवा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2-3 दिनों में यह अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों को कवर कर सकता है।

राजधानी दिल्ली में आज से 27 मई तक के लिए भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, आज यानी 25 मई को कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है, लेकिन शाम होते-होते 65 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और नोएडा समेत कई इलाकों में 28 मई तक लू और धूल भरी हवाओं का असर रहेगा। पूर्वी यूपी में स्थिति अधिक गंभीर है, जहां भीषण लू के साथ-साथ 29 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। बिहार की बात करें तो पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में उमस के साथ-साथ 28 मई तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?

50 KM की रफ्तार से आ रही आफत…दिल्ली-एनसीआर की ओर तेजी से बढ़ रहा रेतीला तूफान, अगले तीन घंटे हैं भारी!

MP News: भोपाल, जबलपुर, सागर समेत कई संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी

तेज धूप के बाद बारिश और आंधी का असर, पुणे-मुंबई समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि और राजस्थान में गर्मी का ‘टॉर्चर’

उत्तराखंड में आज से 29 मई तक मौसम करवट लेगा, जहां देहरादून और नैनीताल जैसे इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी 30 मई तक बादलों की आवाजाही रहेगी और 29 मई को ओले गिरने का अलर्ट है। इसके विपरीत, राजस्थान में पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है, जहां जयपुर और जैसलमेर समेत कई शहरों में 30 मई तक भीषण लू और धूल भरी आंधी का कहर जारी रहेगा।

पंजाब, हरियाणा और झारखंड का हाल

पंजाब में 28 मई तक भीषण लू चलेगी, जबकि 28 से 30 मई के बीच बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। झारखंड के रांची और जमशेदपुर जैसे इलाकों में 30 मई तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में भी 30 मई तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है, हालांकि कुछ हिस्सों में 26 और 27 मई को लू का असर भी दिखेगा।

यह भी पढ़ें: नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल

प्रमुख शहरों का आज का संभावित तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 43°C 29°C
लखनऊ 43°C 29°C
पटना 41°C 27°C
जयपुर 42°C 31°C
शिमला 31°C 18°C

 

Today weather update may 25 2026 monsoon nautapa alert 18 states

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 09:36 AM

Topics:  

  • Delhi Weather
  • IMD
  • Today Weather Updates
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.