MP News: भोपाल, जबलपुर, सागर समेत कई संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू का असर बने रहने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम पूरी तरह सूखा बना हुआ है।
- Written By: सजल रघुवंशी
एमपी का मौसम (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Heatwave Alert In Many District Of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू का असर बने रहने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम पूरी तरह सूखा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार नौगांव (छतरपुर) सबसे गर्म रहा, जहां 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो में पारा 46.4 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विभाग ने कई जिलों में गंभीर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में राजदानी भोपाल समेत रीवा, जबलपुर, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम में कोई खास बदलाव नहीं
पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के सभी संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा। छतरपुर जिले में लू का प्रभाव दर्ज किया गया, जबकि छिंदवाड़ा में गर्म रात की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: ‘वो प्रेग्नेंसी के बाद बदल गई थी’, समर्थ से पूछताछ जारी; जानें आरोपी पति ने अब तक क्या बताया
सीहोर में अनोखा ‘मजीरा मार्च’, बिजली कटौती से परेशान किसानों ने सड़क पर बिछाई दरी; किया महा-कीर्तन
भोपाल की सड़कों पर PWD के SDO का महा-संकल्प, PM Modi की अपील पर छोड़ी सरकारी कार; अब साइकिल का कर रहे इस्तेमाल
ट्विशा शर्मा केस: शाम 5 बजे होगा ट्विशा के शव का अंतिम संस्कार, 13 दिन बाद परिजनों ने लिया यह फैसला
राजधानी भोपाल में क्या हाल?
जानकारी के लिए बता दें कि, राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर के दौरान चल रही तेज गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग धूप से बचने के लिए घरों व छायादार स्थानों में नजर आए।
अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 24 से 27 मई तक मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर बने रहने की चेतावनी जारी की है। सतना, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में गंभीर हीटवेव की संभावना जताई गई है। वहीं दतिया, भिंड, रीवा, कटनी, दमोह और मैहर सहित कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
इसलिए बढ़ रही मध्य प्रदेश में गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मध्य प्रदेश में बारिश से जुड़ा कोई प्रभावी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसके चलते प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। लगातार तेज धूप और साफ आसमान के कारण जमीन तेजी से तप रही है।
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: ‘वो प्रेग्नेंसी के बाद बदल गई थी’, समर्थ से पूछताछ जारी; जानें आरोपी पति ने अब तक क्या बताया
वहीं उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवाएं तापमान में और बढ़ोतरी कर रही हैं। कई क्षेत्रों में कम नमी और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश पहुंचने में अभी समय लगेगा।
