50 KM की रफ्तार से आ रही आफत…दिल्ली-एनसीआर की ओर तेजी से बढ़ रहा रेतीला तूफान, अगले तीन घंटे हैं भारी!
Delhi Dust Storm: मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए धूल भरी आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 2-3 घंटों में राजस्थान और हरियाणा की ओर से उठी भारी धूल दिल्ली पहुंच सकती है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Delhi-NCR Weather Alert: राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोग थोड़ा सावधान हो जाएं क्योंकि भीषण गर्मी के बीच एक बड़ी आफत आ रही है। मौसम विभाग की तरफ से भीषण आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। आईएमडी के वेबसाइट पर नाउकास्ट किया गया है, जो कि थोड़ी देर में शाम 9 बजकर 30 मिनट तक के लिए वैलिड है, उसमें बताया गया है कि दिल्ली का मौसम बदलने वाला है और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सैंडस्टॉर्म आ रहा है।
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली की सभी जिलों के लिए येलो अल्ट जारी करते हुए लिखा कि अगले 03 घंटों के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में धूल के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। वार्निंग जारी करने का समय 24 मई 2026 शाम 6 बजकर 30 मिनट पर ये वार्निंग रात 09 बजकर 30 मिनट तक मान्य रहेगा।
गर्मी से आज मिली है राहत
बता दें कि रविवार यानी आज दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ा राहत रहा। आईएमडी की ताजा रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो की सीजन के औसत से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Maharashtra Weather: आज मानसून लगाएगा ब्रेक, मुंबई में हल्की बारिश, तो इन जिलों में येलो अलर्ट
Kal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Monsoon Update: 23 राज्यों में भारी बारिश से मचेगा हाहाकार! 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
धूल भरी आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को दिल्ली का अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, कम से कम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रादधानी दिल्ली में दिन में रिलेटिव ह्यूमिडिटी 18 परसेंट से 37 परसेंट के बीच ऊपर-नीचे होती रही।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में बड़ा हादसा, नदी में सीपियां चुनते समय 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की डूबने से मौत- देखें VIDEO
कई हिस्सों में हीटवेव जैसे हालात
बता दें कि दिल्ली-NCR इलाके के कई मौसम स्टेशनों पर रविवार को तापमान नॉर्मल लेवल से काफी ज्यादा रहा। रिज और आयानगर स्टेशनों पर सबसे अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 43.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 43.7 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान था। यह पारा नॉर्मल से 2.3 डिग्री सेल्सियस और 4.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे राजधानी के कई हिस्सों में हीटवेव जैसे हालात बन गए हैं।
