Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में मौसम का दोहरा वार! विदर्भ के अमरावती, चंद्रपुर और वर्धा में गर्मी का रेड अलर्ट, तो पुणे और सोलापुर समेत 6 जिलों में बारिश की चेतावनी। जानें मौसम का पूरा हाल।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के मौसम में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। आज सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में जहां भीषण लू (Heatwave) का प्रकोप रहेगा, वहीं कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किए हैं।
विदर्भ में आसमान से बरसेगी आग
विदर्भ के जिलों में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग ने आज अमरावती, चंद्रपुर और वर्धा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहाँ तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने और भीषण लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही, अकोला, भंडारा, गडचिरोली, गोंदिया, नागपुर और यवतमाल इन 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों के नागरिकों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
एक तरफ जहाँ विदर्भ तप रहा है, वहीं दक्षिण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने सोलापुर, बीड़, लातूर, धाराशिव, पुणे और अहिल्यानगर इन 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहाँ गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे सेना में बगावत की आहट: निधि वितरण को लेकर असंतोष, क्या भाजपा की ओर बढ़ रहे शिंदे के सिपाही?
50 KM की रफ्तार से आ रही आफत…दिल्ली-एनसीआर की ओर तेजी से बढ़ रहा रेतीला तूफान, अगले तीन घंटे हैं भारी!
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
अमरावती शहर लाईफ लाईन के रात को रूक सकते है पहिए! नींद से जागी मनपा, होगी बैठक
यहाँ भी पड़ेंगी बौछारें
यलो अलर्ट के अलावा, मौसम विभाग ने ठाणे, रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, पुणे (घाट क्षेत्र), कोल्हापुर, सातारा, सांगली, परभणी, नांदेड और हिंगोली में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
भीषण गर्मी से बचाव के उपाय
मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लू के प्रभावों से बचने के लिए नागरिकों को निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी है:
- जितना हो सके धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें।
- भले ही प्यास न लगी हो, लेकिन शरीर में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।
- हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें।
यह भी पढ़ें: प्याज की खेती में आंसुओं का सैलाब, 4 महीनों में ₹400 करोड़ स्वाहा, ₹1 किलो के भाव ने तोड़ी किसानों की कमर
बाहर निकलते समय सिर को गीले कपड़े, टोपी या छतरी से ढकें। यदि आपको चक्कर आना, सिरदर्द, मतली (जी मिचलाना), अत्यधिक पसीना आना या कमजोरी महसूस हो, तो यह उष्माघात (Heatstroke) के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। दोपहर की कड़ी धूप में भारी शारीरिक श्रम से बचें और ठंडे समय में काम करने को प्राथमिकता दें। काम के बीच-बीच में विश्राम की अवधि बढ़ाएं।
