Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: बढ़ा गर्मी का प्रकोप, बारिश भी देगी दस्तक, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मध्य महाराष्ट्र में गर्म और आर्द्र मौसम का अनुमान है। महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 20, 2025 | 08:06 AM

बढ़ा गर्मी का प्रकोप, बारिश भी देगी दस्तक। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Upadate: महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मध्य महाराष्ट्र में गर्म और आर्द्र मौसम का अनुमान है। महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। महाराष्ट्र के अधिकांश भागों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। इसलिए, राज्य स्वास्थ्य विभाग नागरिकों से सावधानी बरतने का आवाहन कर रहा है।

मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के बाकी हिस्सों में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी

उत्तर भारत की भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। यहां भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, हालांकि इस बीच मौसम विभाग यह भी जानकारी दी कि IMD ने अगले 2 दिन तक हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली NCR के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 20 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। साथ ही कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही झोंकेदार हवा और धूल भरी आंधी चलने के आसार जताए गए हैं।

यूपी-बिहार में छाएंगे बादल

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक तेज हवाएं चलने और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बाराबंकी, बस्ती, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और रामपुर में तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सीवान, सारण, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और मुंगेर में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की जानकारी दी है। 20 अप्रैल 2025 को लोगों को तापमान से कुछ राहत मिल सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। 21 अप्रैल 2025 से मौसम साफ रहेगा, जिससे गर्मी फिर बढ़ेगी।

देश और दुनिया की तमाम बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

पहाड़ों का क्या है हाल

उत्तराखंड में खराब मौसम को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। हरिद्वार, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, बागेश्वर और उत्तरकाशी में IMD की ओर से तेज हवाएं चलने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान ओलावृष्टि होने और आकाशीय बिजली कड़कने की भी संभावना है।

उत्तराखंड में बादल

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बौछारें भी पड़ रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली चल रही है लेकिन उमस भरी गर्मी होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी चलने के कारण लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी

मध्य प्रदेश में सुरज कहर बरपा रहा है, आधे प्रदेश में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। शिवपुरी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया जबकि 5 जिलों में लू की स्थिति बन गई है। अगले 3 दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है, उसके बाद थोड़ी गिरावट आ सकती है।

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ रहा है, जिससे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभागों के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का चल रही है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार इन हिस्सों में दिन के समय मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Today weather heat wave increases rain will also arrive know what will be the weather like in which place

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 08:06 AM

Topics:  

  • Heat Wave
  • Weather change
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

2026 की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ, नए साल की पहली सुबह मुंबई में हुई झमाझम बारिश

2

इन राज्यों में आज बारिश होने की संभावना, जानें IMD का अलर्ट

3

Maharashtra Weather: विदर्भ में शीतलहर से गिरा तापमान, कड़ाके की ठंड में होगा नए साल का आगाज

4

Weather Update: यूपी और दिल्ली में आज बारिश के आसार, जानें नए साल पर IMD का अलर्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.