Weather Update: यूपी और दिल्ली में आज बारिश के आसार, जानें नए साल पर IMD का अलर्ट
Weather News: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है। घना कोहरा छाया है। पंजाब के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। दिल्ली में घना कोहरे ने विजिबिलिटी को बेहद कम कर दिया है।
- Written By: रंजन कुमार
दिल्ली-एनसीआर में छाया कोहरा। इमेज-सोशल मीडिया
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पंजाब के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में घना कोहरा और स्मॉग ने विजिबिलिटी को शून्य के आसपास पहुंचा दिया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से सैलानी खुश हैं, लेकिन सड़कें प्रभावित हो रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नए साल की पूर्व संध्या पर विशेष अलर्ट जारी कर दिया है।
आईएमडी के अनुसार पंजाब-हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से छाया घना कोहरा 1 जनवरी तक रह सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बर्फबारी और बारिश हो रही है। यह नए साल तक जारी रह सकती है। पंजाब और हरियाणा में आज हल्की बारिश हो सकती है।
पंजाब में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री
पंजाब के बठिंडा, गुरदासपुर में तापमान 4-6 डिग्री तक गिर गया है। इससे कोल्ड वेव की स्थिति बनी है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री है। घने कोहरे और प्रदूषण ने सांस लेना मुश्किल कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियों पर गिरे विशाल पेड़
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
दिल्ली में छाया कोहरा
दिल्ली का AQI वेरी पूअर से सीवियर कैटेगरी में पहुंच गया है। कई इलाकों में 400 के पार दर्ज किया गया। कोहरे के चलते फ्लाइट्स और ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से कम है। वहीं, आज हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हिमाचल में बर्फबारी
हिमाचल के मनाली, शिमला और ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी ने सफेद चादर बिछा दी है। उत्तराखंड में भी घना कोहरा और ठंड का असर है।
छत्तीसगढ़ में शीतलहर
छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। सरगुजा अंचल और मैनपाट में रात में ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो गईं। इससे इलाके में जबरदस्त ठिठुरन हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में शीतलहर चल सकती है।
यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में 4 से 5 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी को लेकर क्या कहा?
राजस्थान में रात का तापमान बढ़ा
राजस्थान के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज बीकानेर, जोधपुर, अजमेर मंडल और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर मंडलों में एक जनवरी को भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
यूपी में ठंड और बढ़ने की आशंका
उत्तर प्रदेश में नए साल से बारिश हो सकती है। इससे ठंड और अधिक बढ़ने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
