Aaj Ka Mausam: UP से राजस्थान तक आंधी-बारिश का अटैक, ऋषिकेश-नैनीताल जाने वाले रहें सावधान, IMD की चेतावनी
Today Weather Forecast: देशभर में आज 14 जून को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली, UP-बिहार समेत 18 राज्यों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
- Written By: अमन उपाध्याय
आज का मौसम, फोटो- नवभारत
Today Weather Forecast June 14: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और आज यानी 14 जून को कई राज्यों में मौसम विभाग (IMD) ने भारी बदलाव का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत देश के 18 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसे देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। तो आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मिलेगी गर्मी से राहत
राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद आज तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
यूपी और बिहार में ‘येलो अलर्ट’
उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में आज बारिश के साथ तेज आंधी की संभावना है। वहीं, बिहार में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में बादल झमाझम बरसने की उम्मीद है, जिससे कृषि और आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Kal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update: देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी- बारिश
मध्य भारत के राज्यों राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के जयपुर, अजमेर और उदयपुर समेत कई जिलों में धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी है, जबकि मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
यह भी पढ़ें:- Monsoon Update: दिल्ली-UP समेत MP में बदला मौसम का मिजाज, एयरपोर्ट पर मची खलबली; कई फ्लाइट्स लेट
पहाड़ों पर भारी बारिश की चेतावनी
पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज राहत वाली बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के ऋषिकेश, नैनीताल और चमोली जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और कांगड़ा में भी आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर के भी कई जिलों जैसे पुलवामा और अनंतनाग में मौसम सुहावना रहने वाला है।
