Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का मौसम 11 फरवरी: कहीं बढ़ने लगी तपिश तो कहीं बर्फबारी और बारिश का अलर्ट; जानें आपके राज्य का हाल

IMD Weather Update: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। वहीं, मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 11, 2026 | 09:30 AM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- AI

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Forecast 11 February 2026: देश के मौसम में दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। जहां दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का असर कम हो रहा है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने पहाड़ों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है।

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अब ठंड से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 फरवरी तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी: पर्यटकों के चेहरे खिले

कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित 6 राज्यों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों, विशेष रूप से गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी हुई है, जिसे देखकर वहां पहुंचे पर्यटक बेहद उत्साहित हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। उत्तराखंड में कल से तापमान बढ़ने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

आज का मौसम 10 फरवरी: मैदानों से विदा हो रही सर्दी, दिल्ली-UP में बढ़ेगा पारा; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

आज का मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश का अलर्ट, IMD की 10 राज्यों को बड़ी चेतावनी

आज का मौसम 8 फरवरी: दिल्ली-NCR में धूप के साथ कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें वेदर अपडेट

आज का मौसम 7 फरवरी: दिल्ली-NCR में गुनगुनी धूप के बीच चलेंगी ठंडी हवाएं, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार का हाल

• उत्तर प्रदेश: यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर बहुत ज्यादा नहीं होगा, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा बना रहेगा। आने वाले तीन दिनों में यूपी के तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
• राजस्थान: राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
• बिहार और झारखंड: इन राज्यों के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। यहां बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड और कोहरा बना रहेगा।

शहर
अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान
दिल्ली
26°C
11°C
मुंबई
33°C
20°C
लखनऊ
27°C
11°C
जयपुर
27°C
12°C
शिमला
16°C
04°C
नैनीताल
18°C
07°C
कोलकाता
29°C
15°C
पटना
26°C
14°C

यह भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी’ जैसी मस्जिद आज से बननी शुरू, 1200 मौलवी और हजारों जुटेंगे, होगी कुरान की तिलावत

अगला बड़ा बदलाव: 16 फरवरी को बारिश का अनुमान

मैदानी इलाकों में जहां अभी गर्मी बढ़ रही है, वहीं 16 फरवरी को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 16 फरवरी को आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है।

Today weather forecast 11 february 2026 delhi ncr up snowfall alert hilly states imd update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2026 | 09:30 AM

Topics:  

  • IMD
  • Today Weather Updates
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.