IMD Weather Update: मौसम चलेगा दोहरी चाल! कहीं बरसेगी आग तो कहीं आंधी-तूफान का तांडव, जानें आपके राज्य का हाल?
Today Weather Update: आज देश के 11 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण लू का अलर्ट है। जानें आपके राज्य का हाल।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Weather Update: आज 13 अप्रैल 2026 की सुबह जब आप बाहर निकलें तो मुमकिन है कि आपके शहर का मिजाज कुछ अलग हो। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट को देखें, तो भारत इस वक्त कुदरत के दो बिल्कुल विपरीत रंगों का गवाह बन रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानों में आंधी-तूफान का डर है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में सूरज अपने तीखे तेवरों से झुलसाने के लिए तैयार खड़ा है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में आज का दिन पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए काफी भारी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने ऊंचे इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला आंकड़ा मनाली से आ रहा है, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। इन इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर सकती हैं।
इन 11 राज्यों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने देश के कुल 11 राज्यों में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी दी है। इस सूची में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, असम, केरल, त्रिपुरा और नगालैंड जैसे राज्य शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की बात करें तो वहां हुगली, दार्जिलिंग और उत्तर 24 परगना जैसे जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा मंडरा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: 13 राज्यों में होगा तूफानी आंधी-बारिश का तांडव! 100 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert जारी
Nagpur Weather: मौसम का डबल रोल, दिन में 41 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी, शाम को झमाझम बारिश और ओलों का अलर्ट
Maharashtra Weather: भीषण गर्मी के बीच बारिश की आस, विदर्भ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
El Nino Forecast: प्रशांत महासागर में उठी 1000 किमी लहर, भारत और दुनिया पर पड़ेगा भारी असर
पंजाब और हरियाणा में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी उमस भरी गर्मी के बीच राहत की बूंदें गिरने का पूर्वानुमान है।
राजस्थान और उत्तर भारत में लू बढ़ाएगी लोगों की परेशानी
बारिश और बर्फबारी की इन खबरों के बीच देश का एक बड़ा हिस्सा ऐसा भी है जहां गर्मी अब ‘लू’ का रूप ले रही है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और बीकानेर जैसे शहरों में भीषण गर्मी का कहर शुरू हो चुका है और वहां फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें: आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति का महासंगम, जानिए आधी आबादी के लिए क्या है पीएम मोदी का मेगा प्लान?
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, जिससे अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। राजधानी दिल्ली में आज सुबह भले ही तेज हवाएं चलें, लेकिन दोपहर होते-होते तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का अहसास और बढ़ जाएगा।
कुछ दिनों तक बना रहेगा मौसम का उतार-चढ़ाव
विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम अभी थमने वाला नहीं है। 15 अप्रैल के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर 16 से 18 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में दिखेगा। इससे पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
