अगले 5 दिन भारी! कहीं लू के थपेड़े तो कहीं झमाझम बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Weather Forecast Today: अप्रैल के मध्य में गर्मी ने तेवर दिखाए हैं। दिल्ली, यूपी और राजस्थान में पारा 41°C तक जा सकता है। IMD ने कई राज्यों में लू और उमस का अलर्ट जारी किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
फोटो सोर्स- IANS
Weather Update: अप्रैल का आधा महीना बीतने के साथ ही गर्मी के तेवर भी तेज हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और इस सप्ताह के अंत तक पारा 40-41 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों, विशेषकर दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। अब घरों में कूलर और एसी की आवाजें सुनाई देने लगी हैं, और धूप भी लोगों को बेहाल करने लगी है।
दिल्ली में अब गर्मी का असर दिखने वाला है। 13 से 17 अप्रैल तक, अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20-25 डिग्री के बीच रहेगा। 14 से 17 अप्रैल के बीच, दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और दिनभर 15-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि, इस दौरान बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस हफ्ते गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम सामान्य रहेगा, और किसी खास अलर्ट की जानकारी नहीं दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: 13 राज्यों में होगा तूफानी आंधी-बारिश का तांडव! 100 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert जारी
Nagpur Weather: मौसम का डबल रोल, दिन में 41 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी, शाम को झमाझम बारिश और ओलों का अलर्ट
Maharashtra Weather: भीषण गर्मी के बीच बारिश की आस, विदर्भ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
El Nino Forecast: प्रशांत महासागर में उठी 1000 किमी लहर, भारत और दुनिया पर पड़ेगा भारी असर
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कड़ी गर्मी
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। उत्तर प्रदेश में अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे लखनऊ समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में 6-8 डिग्री की वृद्धि देखी गई है। राजस्थान के जयपुर, बाड़मेर और कोटा में भी तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है, और अगले 4-5 दिनों में इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है।
गर्म हवाओं का असर
इस सप्ताह सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में 12-13 अप्रैल, ओडिशा में 14-16 अप्रैल, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 16-18 अप्रैल और मराठवाड़ा में 16 अप्रैल को लू चलने की संभावना है।
उमस भरा मौसम
ओडिशा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में अगले 7 दिनों के दौरान उमस भरा मौसम रहेगा। गंगा के मैदानी इलाकों और पश्चिम बंगाल में 14-18 अप्रैल के बीच उमस बढ़ेगी, जबकि मध्य महाराष्ट्र में 13-15 अप्रैल के दौरान भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति का महासंगम, जानिए आधी आबादी के लिए क्या है पीएम मोदी का मेगा प्लान?
बारिश की संभावना
अरुणाचल प्रदेश में 14, 15 और 18 अप्रैल को छिटपुट भारी बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में 17-18 अप्रैल को बिजली और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 12 अप्रैल को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 और 16 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक में भी इस तरह का मौसम रहेगा।
