गर्मी के बीच कुदरत का खेल: 20 राज्यों में आंधी-बारिश का हाई अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का हाल!
IMD Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-यूपी सहित 20 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Today Weather Alert: मार्च महीने की शुरुआत होते ही जिस तरह से सूरज ने अपनी तपिश दिखानी शुरू की थी, उसे देखकर लग रहा था कि इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। लेकिन अब मौसम ने एक ऐसा यू-टर्न लिया है जिसने न केवल तापमान गिरा दिया है, बल्कि लोगों को सुबह के वक्त हल्की ठंडक का अहसास भी करा दिया है।
भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए देश के करीब 20 राज्यों के लिए भारी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम का यह मिजाज अगले कुछ दिनों तक आम आदमी की दिनचर्या और यात्राओं को प्रभावित कर सकता है। राहत की बात यह है कि अगले सात दिनों तक देश में कहीं भी लू चलने की कोई संभावना नहीं है।
20 राज्यों के लिए जारी हुआ ‘महा-अलर्ट’
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20 मार्च तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो काफी नुकसानदेह साबित हो सकती है। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 19 और 20 मार्च को भारी बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Kal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update: देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। यह बदलाव केवल उत्तर भारत तक सीमित नहीं है; ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और मध्य प्रदेश में भी तूफानी गतिविधियों के साथ ओले गिरने की आशंका है।
दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश की दस्तक
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बुधवार को हुई बारिश ने पहले ही गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और 19 मार्च की शाम को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वहीं उत्तर प्रदेश में भी कुदरत का कड़ा पहरा है। पश्चिमी यूपी में 19-20 मार्च और पूर्वी यूपी में 20-21 मार्च को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से 20 मार्च को उत्तर प्रदेश में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मेरठ, आगरा, मथुरा और सहारनपुर जैसे जिलों में रहने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं का खतरा
पूर्वी भारत के राज्यों, विशेषकर झारखंड और पश्चिम बंगाल में 20 और 21 मार्च को मौसम सबसे ज्यादा खराब रह सकता है, जहां हवाओं की तेजी 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। झारखंड में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है, जो फसलों के लिए चिंता का सबब बन सकती है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की ‘ब्रिटिश नागरिकता’ पर लखनऊ हाईकोर्ट में महा-सुनवाई आज, गृह मंत्रालय की फाइल खोलेगी सियासी राज?
बिहार में भी 20 से 22 मार्च के दौरान छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण भारत के राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तराखंड के नैनीताल में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक गिरने की संभावना है, जबकि लखनऊ और पटना जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री के आसपास रहेगा।
