डे स्पेशल: मनोहर है सबसे क्रूर मुगल शासक की प्रेम कहानी, नर्तकी के प्यार में भूल गया था ‘मजहब’ की दीवार
आज औरंगजेब की यौम-ए-पैदाइश है। 3 नवंबर 1618 को दाहोद में इस आखिरी मुगल सम्राट का जन्म हुआ था। इस मौके पर हम आपको औरंगजेब की पहली मुहब्बत की कहानी लेकर आए हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: मुगल शासक औरंगजेब इतिहास में अपनी क्रूरता के लिए कुख्यात है। सत्ता और उत्तराधिकार की लड़ाई में उसने अपने बड़े भाई दारा शिकोह का सिर कटवा दिया। उसने अपने भतीजे यानी दारा शिकोह के बेटे को भी मरवा दिया, जिसने दारा शिकोह का साथ दिया था। बाद में उसने उन लोगों को भी मरवा दिया, जिन्होंने उसके भाई और भतीजे की हत्या करवाई थी। सत्ता पर एकाधिकार करने के लिए उसने अपने बूढ़े पिता शाहजहां को आगरा के किले में कैद करवा दिया, जहां वह अपनी मृत्यु तक रहा।
आज औरंगजेब की यौम-ए-पैदाइश है। 3 नवंबर 1618 को दाहोद में इस मुगल सम्राट का जन्म हुआ था। इस मौके पर हम आपके लिए औरंगजेब की पहली मुहब्बत की कहानी लेकर आए हैं। जिसे सुनकर आप भी यह यकीन नहीं कर पाएंगे कि एक युवराज को एक साधारण लड़की से इश्क हो गया।
मशहूर है औरंगजेब की प्रेम कहानी
हालांकि, इन क्रूरताओं के अलावा औरंगजेब के व्यक्तित्व का एक और पहलू भी है, जिसके बारे में कम ही बात की जाती है। औरंगजेब की प्रेम कहानियां बहुत कम मशहूर हैं। कभी स्वभाव से धार्मिक रहे औरंगजेब एक नर्तकी के प्यार में इस कदर डूब गए थे कि अपनी कसम भूलकर शराब पीने को तैयार हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
Morning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
पहली नजर में ही हो गया प्यार
यह उन दिनों की बात है, जब औरंगजेब शासक नहीं बल्कि राजकुमार थे। उनकी उम्र 35 साल थी। उन्हीं दिनों उन्हें दूसरी बार दक्कन का गवर्नर बनाया गया था। वह पद संभालने के लिए औरंगाबाद चले गए थे। वह बुरहानपुर (वर्तमान मध्य प्रदेश) से होकर गुजरने वाला था। बुरहानपुर में औरंगजेब की मौसी सुहेला बानो रहती थीं। वह उनसे मिलने गया। वहां उसे अपने चाचा के हरम की एक लड़की से पहली नजर में ही प्यार हो गया।
अबुल कलाम आजाद ने किया जिक्र
भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने अपनी किताब ‘गुबार-ए-ख़ातिर’ में इस घटना का ज़िक्र करते हुए 18वीं सदी में नवाब शम्स-उद-दौला शाहनवाज़ ख़ान और उनके बेटे अब्दुल हई ख़ान द्वारा लिखी गई किताब ‘मसर-अल-उमरा’ का हवाला दिया है।
यह भी पढ़े:- पुण्यतिथि विशेष: हत्या से पहले ही इंदिरा गांधी को हो गया था मौत का आभास, फिर भी क्यों नहीं बदले बॉडीगार्ड? जानिए कारण
आज़ाद की किताब के हवाले से लिखा है कि कैसे अपनी मौसी के साथ आम के बगीचे में टहलते हुए हरम की उस लड़की ने एक ऊंची टहनी से आम तोड़ा और उसे ऐसा करते देख औरंगज़ेब को उससे प्यार हो गया। उस लड़की का नाम हीराबाई था, जो ज़ैनबादी महल के नाम से मशहूर हुई। हीराबाई गाने और नाचने में निपुण थी। औरंगजेब ने हीराबाई को पाने के लिए हर तरह की तरकीबें अपनाईं।
जैनाबादी ने की अनोखी जिद
आखिरकार उसने अपने चाचा से एक समझौता किया, जिसके तहत औरंगजेब ने हीराबाई के बदले अपने चाचा को एक और दासी दे दी। मसर-अल-उमरा मुताबिक जैनाबादी महल को अपने हरम में शामिल करने के बाद औरंगजेब दुनिया से बेपरवाह हो गया। वह जैनाबादी को अपने हाथों से शराब का गिलास देता था। एक दिन जैनाबादी ने जिद की कि औरंगजेब को भी शराब पीनी चाहिए।
शराब पीने को हो गए तैयार
उसने शराब का गिलास भरा और औरंगजेब से कहा कि वह इसे अपने होठों से लगाए। पहले तो औरंगजेब जैनाबादी को मना करते रहे। लेकिन जब जैनाबादी नहीं मानी तो वह शराब पीने के लिए राजी हो गया। जैसे ही औरंगजेब ने बेबस हालत में शराब को अपने होठों की ओर बढ़ाया, जैनाबादी ने तुरंत उससे गिलास ले लिया और कहा कि उसका मकसद उसे शराब पिलाना नहीं बल्कि उसके प्यार की परीक्षा लेना है।
यह भी पढ़े:- जयंती विशेष: एटॉमिक साइंस ही नहीं इस कला के भी माहिर थे होमी जहांगीर भाभा, इसलिए चंद्रशेखर वेंकटरमन ने दी थी नई उपाधि
