अमित साटम ने उठाया मुद्दा, स्कूल खरीद में पारदर्शिता के लिए GeM पोर्टल लागू करने की मांग
Government e-Marketplace: BJP अध्यक्ष अमित साटम ने BMC की खरीद प्रणाली में बदलाव की मांग की है। उन्होंने स्कूलों से जुड़ी सभी खरीद और जेंडर बजट वितरण के लिए जेम पोर्टल अपनाने का आग्रह किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
अमित साटम (सौ. X )
Ameet Satam On Government e-Marketplace: अमित साटम ने सोमवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की खरीद प्रणाली में पूर्ण बदलाव की मांग की।
उन्होंने सभी स्कूल-संबंधी खरीद और जेंडर बजट के तहत होने वाले वितरण के लिए केंद्र सरकार के Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल को तुरंत अपनाने का आग्रह किया।
साटम का कहना है कि इस कदम से व्यवस्था अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी तथा भ्रष्टाचार और ठेका-आधारित निर्णय प्रक्रिया पर रोक लगेगी। इसे बीएमसी में लंबे समय से चली आ रही कथित भ्रष्टाचार की प्रथाओं को खत्म करने की दिशा में पहला बड़ा प्रयास माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में सियासी भूचाल: उद्धव ठाकरे ने ‘मातोश्री’ में बुलाई आपात बैठक, विधायकों के टूटने का मंडराया खतरा
नवभारत संपादकीय: डे-केयर की सुरक्षा पर सवाल, पालनाघर में बच्चों से अत्याचार क्यों ?
महाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार: भूस्खलन और हादसों में 29 की मौत, विधानसभा ठप, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख
मुंबई में आफत की बारिश से हाहाकार: रेड अलर्ट के बीच आज भी स्कूल-गार्डन बंद, मिलन सबवे डूबा, प्रशासन हाई अलर्ट
दि. १६ फेब्रुवारी २०२६ प्रेस कॉन्फेरेंस कंत्राटदारांऐवजी GeM पोर्टलवरून खरेदीची महापौर सौ. रितू तावडे आणि महापालिका आयुक्त श्री. भूषण गगराणी यांना सूचना केली. #BMC #GeMPortal #CleanAdministration #BJPMumbai #BJP #AmeetSatamWithMumbai @BJP4Maharashtra @BJP4Mumbai @mybmc… pic.twitter.com/LKBKvYIrc2 — Ameet Satam (@AmeetSatam) February 16, 2026
महापौर और आयुक्त को लिखा पत्र
साटम ने महापौर रितु तावड़े और आयुक्त भूषण गगरानी को पत्र लिखकर बताया कि बीएमसी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों को यूनिफॉर्म, स्टेशनरी समेत 27 वस्तुएं मुफ्त में वितरित की जाती हैं। वर्तमान में इन वस्तुओं की खरीद ठेकेदारों के माध्यम से होती है, जो निर्माताओं से सामान खरीदकर बढ़ी हुई कीमतों पर बीएमसी को बेचते हैं।
ये भी पढ़ें :- राकां (अजित पवार) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 26 फरवरी को, सुनेत्रा पवार बन सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
जेम पोर्टल से सीधे खरीद का सुझाव
साटम ने सुझाव दिया है कि नगर निकाय इन 27 वस्तुओं की सीधी खरीद Government e-Marketplace (GeM) के माध्यम से करे, ताकि बिचौलियों की भूमिका खत्म हो और सरकारी धन की बचत हो सके। यह प्रस्ताव बीएमसी की खरीद प्रक्रिया में व्यापक सुधार और पारदर्शिता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
