‘पहलगाम हमला रोकने में क्यों हुए नाकाम’, PM को TMC ने लिखी चिट्ठी, विशेष सत्र की मांग
टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम हमले पर चर्चा के लिए विशेष सत्र की मांग की है। सांसद ने इसके लिए अन्य विपक्षी दलों से समर्थन मांगा है।
- Written By: अक्षय साहू
पीएम को टीएमसी ने लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पहलगाम हमले पर अपनी चिंता जाहिर की है। टीएमसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है,ताकि यह समझा जा सके कि हम इस प्रकार के हमले को रोकने में क्यों नाकाम रहे।
टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। दस्तीदार ने इसके लिए तमाम विपक्षी दलों से भी समर्थन मांगा है और सरकार से अपील की है कि वह जल्द विशेष सत्र बुलाए और पहलगाम हमले पर चर्चा करे।
बैठक के बाद पीएम को लिखा पत्र
टीएमसी ने मंगलवार को संसदीय दल की संसद के सेंट्रल हॉल में एक बैठक की। इसमें पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की गई। सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बैठक के बाद बताया कि, हमने अपने सभी सांसदों के साथ बैठक की और एक पत्र लिखकर पीएम से अनुरोध किया है कि संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाए, जहां हम इस भयावह हमले पर चर्चा कर सकें। यह समझना जरूरी है कि हम इस तरह के हमले को रोकने में क्यों नाकाम रहे।
सम्बंधित ख़बरें
PM नरेंद्र मोदी आज देश की नौसेना को सौंपेंगे 3 खतरनाक स्वदेशी युद्धपोत, जानें क्या है खासियत
कोलकाता के रेड रोड पर पीएम मोदी का महा-योग! 35000 लोगों के साथ की योग साधना, बोले- योग सबको जोड़ता है
Jahangir Khan Case: ‘भूल गईं अब BJP की सरकार है’, टीएमसी नेता की पत्नी की गिरफ्तारी पर बोले देबांग्शु पांडा
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
काकोली घोष दस्तीदार ने इस हमले में खुफिया एजेंसियों की विफलता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसकी जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। टीएमसी सांसद ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले में खुफिया विफलता की जवाबदेही तय होनी चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हम देश के साथ एकजुटता में खड़े हैं, लेकिन कुछ सवालों के जवाब आवश्यक हैं। टीएमसी ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है और इसके लिए संसद में एक व्यापक चर्चा जरूरी है।
ऑपरेशन सिंदूर ‘फेल’…संजय राउत बोले- इसकी जरूरत क्यों पड़ी, अमित शाह हैं जिम्मेदार-VIDEO
अन्य दलों का समर्थन जरूरी
टीएमसी ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों से भी समर्थन मांगा है और सरकार से मांग की है कि वह इस मामले में पारदर्शिता को बनाए रखे। टीएमसी का कहना है कि विशेष सत्र के जरिए न केवल इस हमले के कारणों की गहराई से जांच हो सकेगी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति भी तैयार की जा सकेगी।
