Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तीन साल बाद टीटीडी ने भगवान राम की मूर्ति की टूटी उंगली को फिर से जोड़ा, 12 साल में होती है मरम्मत

आंध्र प्रदेश में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने भगवान राम की एक प्राचीन मूर्ति की टूटी हुई उंगली को जोड़ दिया है। इसकी जानकारी टीटीडी के एक अधिकारी ने शनिवार को दी है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Nov 23, 2024 | 05:43 PM

तिरुपति बालाजी मंदिर (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अमरावती: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूपति बालाजी मंदिर एक बार फिर चर्चा में आ गया है यहां पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने भगवान राम की एक प्राचीन मूर्ति की टूटी हुई उंगली को जोड़ दिया है। इसकी जानकारी टीटीडी के एक अधिकारी ने शनिवार को दी है। यहां पर टीटीडी के मुताबिक, माना जाता है कि यह मूर्ति करीब एक हजार वर्ष पुरानी है। मंदिर प्रशासन ने कहा कि 2021 में भगवान राम के एक मेले के दौरान मूर्ति के बाएं हाथ की एक अंगुली मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जिसके बाद मंदिर के अधिकारियों ने इसे अस्थायी रूप से एक सुनहरे कवच से ढक दिया था।

बता दें कि, इससे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर मिलावटी लड्डूओं को लेकर चर्चा में आया था। इसके बाद मंदिर से जुड़ी यह खबर सामने आया है।

क्षतिग्रस्त मूर्तियों की 12 साल में होती है मरम्मत

आपको बताते चलें कि, यहां पर टीटीडी के एक सूत्र ने बताया कि यह मूर्ति एक पहाड़ी के ऊपर मिली थी और माना जाता है कि यह करीब एक हजार साल पुरानी है। तिरुमला में क्षतिग्रस्त मूर्तियों की मरम्मत 12 वर्षों में एक बार करने की परंपरा है और ऐसा अगला अवसर पांच वर्ष बाद 2030 में आएगा। टीटीडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ चूंकि, अभी पांच साल से अधिक का समय बाकी है, इसलिए जियर स्वामियों, आगम सलाहकारों और पुजारियों की एक समिति ने हाल ही में तिरुमला में वार्षिक ब्रह्मोत्सव के दौरान इसे उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया था। अधिकारियों ने समिति के सदस्यों से एक संप्रोक्षण (अनुष्ठानात्मक मरम्मत) कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया है।”

सम्बंधित ख़बरें

“बात समय की नहीं प्राथमिकता की है”, चहल की पोस्ट पर RJ महवश का जबरदस्त पलटवार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ट्रेन में बिना ब्रांड पानी बेचने पर बवाल, यात्रियों ने पैंट्री स्टाफ को घेरा; IRCTC ने मांगा PNR

1979 के बाद सबसे कमजोर हुआ ईरान! खुफिया रिपोर्ट के बाद क्या राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे ‘फाइनल स्ट्राइक’?

The 50 First Elimination: ‘पहले ही दिन बड़ा उलटफेर’, एलिमिनेट हुआ ये कंटेस्टेंट, शो में बने 10 कैप्टन

ये भी पढ़ें- राजस्थान का वो श्रीगणेश मंदिर, जहां दर्शन मात्र से बनते हैं विवाह के शुभ योग, मिलता है संतानप्राप्ति का आशीष

इस तरह के किए गए थे आयोजन

आपको बताते चलें कि, बीते कुछ दिनों पहले मंगलवार रात को मंदिर के अंदर संपांगी प्रकारम में आयोजित अनुष्ठान के एक भाग के रूप में, वैखानस आगम के सिद्धांतों के अनुसार कल्पाकर्षण, बिंबा वास्तु, महाशांति तिरुमंजनम और सयानाधिवासम अनुष्ठान किए गए। बुधवार को विशेष होम, उसके बाद पूर्णाहुति और कलवाहन जैसे अनुष्ठान किए गए। इसके अलावा, तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के आधिकारिक संरक्षक टीटीडी ने मूर्तियों को हुई मामूली क्षति को ठीक करने के लिए मंगलवार और बुधवार को तिरुमला मंदिर में श्री राम ‘अंगुली संधान संप्रोक्षण’ कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया।

Tirumala tirupati devasthanam reattaches broken finger of ancient idol of lord rama

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2024 | 05:43 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.