-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Three Hyderabad Bound Flights Receive Bomb Threats All Found To Be Hoax
हैदराबाद में तीन फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, इंडिगो संकट के बीच मचा हड़कंप
- Written By: अर्पित शुक्ला
Hyderabad Airport Bomb Threat: हैदराबाद एयरपोर्ट पर रविवार को तीन आने वाली फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली। तीनों एयरक्राफ्ट्स को शमशाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करने की इजाज़त दी गई।

हैदराबाद में तीन फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, इंडिगो संकट के बीच मचा हड़कंप
Hyderabad Airport Bomb Threat News: हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई थी, जिसमें केरल के कन्नूर से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7178, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट LH-752 और लंदन से हैदराबाद आ रही ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान को निशाना बनाया गया था।
जैसे ही एयरपोर्ट अधिकारियों को इस धमकी के बारे में सूचना मिली, तत्काल आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए। तीनों विमानों को पूरी सतर्कता के साथ शमशाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमानों से उतारकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। पहले उन्हें आइसोलेशन एरिया में भेजा गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से उन्हें दूर रखा जा सके।
अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी संख्या में सुरक्षा बल, सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमें तैनात की गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों विमानों की गहन तलाशी शुरू की, जिसमें बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स की मदद ली गई। यात्रियों के सामान, कार्गो एरिया और विमान के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि अब तक किसी भी विमान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन जांच प्रक्रिया जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
नीट पेपर लीक मामला: CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया था पेपर
यह भी पढ़ें- हैदराबाद में सड़क का नाम होगा डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, रतन टाटा और गूगल भी होगा रोड का नाम
धमकी देने वाले ई-मेल की भी साइबर एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है, ताकि इसके पीछे किसकी साजिश हो सकती है, इसका पता लगाया जा सके। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जा रहा है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर परिचालन प्रभावित हुआ और कई उड़ानों में देरी भी हुई। हालांकि, स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Three hyderabad bound flights receive bomb threats all found to be hoax
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akola News: बैलगाड़ी समेत मन नदी में बहा युवक, बचाव अभियान में 2 किमी दूर मिला शव
Aug 08, 2026 | 04:05 PMस्लीपर कोच में पकड़ा गया जनरल टिकट वाला यात्री, TTE ने काटा फाइन तो बना दिया उसका स्केच; आंखों में आ गए आंसू
Aug 08, 2026 | 04:02 PMपुणे में CNG संकट से हाहाकार; ऑटो-टैक्सी के पहिए थमे, MNGL की नाकामी के खिलाफ पेट्रोल डीलर्स पहुंचे दिल्ली
Aug 08, 2026 | 03:53 PMमुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 03:49 PMदिल्ली की सड़क बनी ‘बोटिंग रूट’! जलभराव के बीच शख्स ने राफ्ट पर बैठकर की सवारी, वीडियो वायरल
Aug 08, 2026 | 03:48 PMOpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
Aug 08, 2026 | 03:43 PMबॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू
Aug 08, 2026 | 03:42 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













