-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Three Coaches Of Emu Train Derail Near Chennai
चेन्नई के पास EMU ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवा प्रभावित
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo: PTI
चेन्नई. चेन्नई (Chennai) में उपनगर आवडि के पास इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेन (EMU train) के तीन खाली डिब्बे मंगलवार तड़के पटरी से उतर गए। दक्षिण रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इससे इस व्यस्त मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं और कई ट्रेन देरी से चल रही हैं। दक्षिण रेलवे ने शुरुआत में चार डिब्बों के पटरी से उतरने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में इसने स्पष्ट किया कि तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं।
आधिकारिक बयान में कहा गया, “उपनगरीय ईएमयू ट्रेन की खाली रेक के आखिरी तीन डिब्बे सुबह 5.40 बजे आवडि ईएमयू कार शेड से मुख्य लाइन पर निकलते समय आवडि रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गए।” बयान के अनुसार, घटना से चेन्नई सेंट्रल की तरफ उपनगरीय लाइन पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, जबकि ओवरहेड उपकरण (ओएचई) केबल में गड़बड़ी के कारण मुख्य एक्सप्रेस लाइन पर मामूली व्यवधान आया।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
CM विजय की दावत से वामपंथियों का किनारा, निमंत्रण के बाद भी बैठक में जाने से किया इनकार, गठबंधन में आई दरार?
‘तमिलनाडु में फिर होंगे विधानसभा चुनाव’, स्टालिन ने कार्यकर्ताओं को दी तैयार रहने की सलाह; क्या है मायने?
इसमें कहा गया कि घटना के कारण चेन्नई सेंट्रल की ओर जाने वाली पांच ईएमयू ट्रेन देरी से चलीं और तीन एक्सप्रेस ट्रेन-मैसूरु जाने वाली वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस तथा चेन्नई-कोयंबटूर कोवै एक्सप्रेस को अंबत्तूर रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। बयान के मुताबिक, घटना के कारण चेन्नई सेंट्रल से चलने वाली सप्तगिरि एक्सप्रेस (चेन्नई-तिरुपति) और बेंगलुरु जाने वाली बृंदावन एक्सप्रेस तथा डबल डेकर एक्सप्रेस का समय पुनर्निर्धारित किया गया है।
इसमें कहा गया, “मंडल रेल प्रबंधक और उनके वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर है। ट्रैक पर रेल सेवाओं की बहाली का काम जोरों पर है और अब मुख्य लाइन को ट्रेन परिचालन के लिए खोल दिया गया है… मार्ग पर विलंबित/रोकी गई ट्रेन ने यात्रा शुरू कर दी है। ईएमयू सेवाओं के परिचालन के लिए उन्हें फास्ट लाइन की तरफ मोड़ा गया है।” इसमें कहा गया कि उपनगरीय लाइन पर रेल यातायात बहाली का काम प्रगति पर है और कुछ ही घंटों में यातायात बहाल कर दिया जाएगा। ईएमयू का इस्तेमाल स्थानीय यात्री सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।
Three coaches of emu train derail near chennai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














